पीजी कॉलेज के रासेयो स्वयंसेवक चलाएंगे गंदगी मुक्त भारत अभियान
Publish Date: | Sun, 09 Aug 2020 04:05 AM (IST)
गंदगी मुक्त भारत अभियान की हुई शुरुआत
छिंदवाड़ा। राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशक भारत सरकार एवं रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर के रासेयो कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अशोक कुमार मराठे के निर्देशानुसार तथा पीजी कॉलेज प्राचार्य डॉ. अमिताभ पांडे व जिला संगठक डॉ. वाय.के. शर्मा के मार्गदर्शन व एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जगमोहन सिंह पूषाम के नेतृत्व में शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिंदवाड़ा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया, :र्ूेातगंदगी मुक्त भारत अभियानःर्ूेात चलाया जाएगा। अभियान के तहत रासेयो स्वयंसेवकों द्वारा विभिन्ना प्रकार की गतिविधियां आयोजित होंगी। जैसे वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, दीवार पेंटिंग, श्रमदान, स्वच्छता रैली आदि, यह अभियान 8 अगस्त से 15 अगस्त तक चलेगा। इस अभियान में एनएसएस टीम लीडर चंचलेश, पूर्व टीम लीडर दिनेश साहू, सहायक टीम लीडर ललित साहू, कोर ग्रुप लीडर विक्की उईके, वरिष्ठ स्वयंसेवक शिवसिंग डेहरिया, दिलीप भन्नाारे, राजेश मालवी, केशव डेहरिया, नीलेश ब्रह्मने, ललित ढाकरिया, रूनी तिवारी, सुमतिा उईके, सिदरा अंसारी, प्रदीप डेहरिया, विवेक सरयाम, सहित बड़ी संख्या में रासेयो स्वयंसेवक अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
Posted By: Nai Dunia News Network
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे