ग्रामीणों को दी विधिक सेवा प्राधिकरण की जानकारी
Publish Date: | Sun, 09 Aug 2020 04:04 AM (IST)
छिंदवाड़ा। विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से संचालित योजनाओं को जन, जन तक पहुंचाने एवं योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन हो इस हेतु विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश बी. एस. भदौरिया के निर्देशन एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ए.के. गोयल, के निर्देशन में छिंदवाड़ा विकासखंड के ग्राम पंचायत भाजीपानी के लीगल एड क्लिनिक में जन जागरूकता कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर पैरालीगल वालेंटियर श्यामल राव ने जरूरतमंद लोगों को विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं में बच्चों के मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाए और उनके संरक्षण के लिए विधिक सेवा योजना, तस्करी और वाणिज्यिक यौन शोषण पीड़ितों के लिए विधिक सेवाएं, मानसिक रूप से बीमार और मानसिक रूप से , वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवाए, नशा पीड़ितों के लिए विधिक सेवाए एवं नशा उन्मूलन के लिए विधिक सेवाएं, आपदा पीड़ितों को विधिक सेवा, एसिड हमले के पीड़ितों के लिए विधिक सेवाएं, गरीबी उन्मूलन योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विधिक सेवाएं, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए विधिक सेवाएं, नालसा कानूनी जागरूकता, नालसा लोक अदालत योजना, विकलांग व्यक्तियों के लिए विधिक सेवा आदि की जानकारी दी एवं विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं के पाम्पलेट ग्रामीण जनों को दी। इस अवसर पर ग्राम के सरपंच झनकलाल पटेल समाज सेवी कु शिवानी धाकडे उपस्थित थे।
Posted By:
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे