Top Story

पूर्व प्रधानमंत्री के योगदान को किया याद

Publish Date: | Fri, 21 Aug 2020 04:12 AM (IST)

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर हुए कार्यक्रम

फोटो 13

पीजी कॉलेज में सद्भावना दिवस का हुआ आयोजन

फोटो 16

तामिया में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सद्भावना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में रहे मौजूद

फोटो 12

कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने दी श्रृद्धांजलि

छिंदवाड़ा, तामिया। भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य सभा सांसद दिग्विजय सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी अमृता सिंह की उपस्थिति में तामिया में मनाई गई। वरिष्ठ जनों की उपस्थिति में जयंती का कार्यक्रम संपन्ना हुआ। प्रमुख रूप से तामिया ब्लॉक जुन्नाारदेव विधानसभा के पर्यवेक्षक जमील खान, जनपद के अध्यक्ष उर्जर सिंह भारती ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनमोहन साहू, भागचंद साहू इंद्र कुमार बत्रा नरेश राय राजेंद्र ठाकुर, बल्लू सोनी, अनिल भारती, शब्बीर जाफरी दिनेश मालवीय, गेंदालाल साहू, शंकर पाल, धनुष्य मालवीय, अनिल साहू, आकाश मंडराह, अगन सा धुर्वे, जगदीश यदुवंशी, अखिलेश इरपाची, योगेश सूर्यवंशी, नरेश राय, अशोक मालवीय, प्रभु साहू, बंटी साहू, लोकेश डेहरिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित हुए। पूर्व मुख्यमंत्री एवं उनकी पत्नी अमृता सिंह श्री श्री 1008 जगतगुरू स्वरूपानंद सरस्वती से मिलने झोतेश्वर के लिए रवाना हुए।

पी.जी. कॉलेज में हुआ कार्यक्रम

छिंदवाड़ा। पूर्व प्र्‌रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान जिले भर में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सद्भावना दिवस के अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अमिताभ पांडे ने महाविद्यालय स्टॉफ को सद्भावना की प्रतिज्ञा दिलवाई। प्राचार्य डॉ पांडे ने बताया कि शासन द्वारा प्राप्त निर्देशों का पालन करते हुए उपस्थित स्टॉफ को सद्भावना की प्रतिज्ञा दिलाई गई। इस अवसर पर हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीचंद, डॉ. निखिल कानूनगो, डॉ शेखर ब्रम्हने , डॉ सी डी राव , अनिल दुबे , तुलसीराम नागवंशी सहित महाविद्यालय स्टॉफ उपस्थित रहा ।

वार्ड नं. 14 में सेवादल ने किया पौधारोपण

छिंदवाड़ा। कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष सुरेश कपाले ने बताया कि गुरुवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.राजीव गांधी की 76 वीं जयंती के अवसर पर सेवादल द्वारा जिले के सभी ब्लॉक एवं नगर मुख्यालयों पर पौधारोपण किया गया। इसी क्रम में छिंदवाड़ा नगर में वार्ड नं.14 श्रीवास्तव कॉलोनी में सेवादल के वार्ड अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा के निवास पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा स्व.राजीव गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यो को एवं उन्हें याद किया गया।

राजीव गांधी को दी श्रृद्धांजलि

छिंदवाड़ा। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर गुरुवार को जिला कांग्रेस सहित शहर कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों ने उन्हे ह्दय से याद कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष गंगाप्रसाद तिवारी एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज शुक्ला की उपस्थिति में राजीव भवन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने राजीव गांधी से छिंदवाड़ा जिले से जुड़ी विभिन्ना यादों को साझा किया।

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

Source