Top Story

प्रदेश में अब 17 हजार इलाजरत मरीज, ऐसे ही बढ़े तो साधारण मरीजों को भी नहीं मिल पाएंगे बिस्तर

Publish Date: | Wed, 09 Sep 2020 04:02 AM (IST)

-प्रदेश में अब 17 हजार इलाजरत मरीज, ऐसे ही बढ़े तो साधारण मरीजों को भी नहीं मिल पाएंगे बिस्त–0000

– अगस्त में औसतन 1037 मरीज रोज मिले, सितंबर में यह आंकड़ा पहुंचा 1669

– 31 अक्टूबर तक प्रदेश में 55 हजार हो सकती है सक्रिय मरीजों की संख्या

भोपाल। नवदुनिया प्रतिनिधि

प्रदेश में कोरोनो मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने के साथ ही सक्रिय (इलाजरत मरीजों की संख्या भी 17205 तक पहुंच गई है। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन 1800 से ज्यादा मरीज मिले हैं। गंभीर रोगी भी बढ़े हैं, इस कारण कुछ को आइसीयू में बिस्तर मिलने में मुश्किल हो रही है, उन्हें निजी अस्पतालों में भर्ती होना पड़ रहा है। इसी रफ्तार से मरीज बढ़े तो सितंबर अंत तक कोरोना के सामान्य मरीजों को भी अस्पतालों में बिस्तर

मिलना मुश्किल हो जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने भी अनुमान लगाया है कि 28 सितंबर तक प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या लगातर बढ़ते हुए 25 हजार 244, 12 अक्टूबर तक 34 हजार 994 और 31 अक्टूबर तक 55 हजार पहुंच जाएगी। प्रदेश के सरकारी और सरकार द्वारा मरीजों के निश्शुल्क इलाज के लिए अनुबंधित निजी अस्पतालों में मिलाकर 23 हजार 738 आइसोलेशन बिस्तर और 644 आइसीयू बिस्तर हैं। स्वास्थ विभाग के अनुमान के मुताबिक 31 अक्टूबर तक 9626 ऑक्सीजन वाले आइसोलेशन बिस्तर, 2539 आइसीयू बिस्तर

व 3089 एचडीयू (हाई डिपेंडेंसी यूनिट ) बिस्तर की जरूरत होगी। ज्यादा गंभीर मरीजों को आइसीयू और इससे कम गंभीर मरीजों को एचडीयू में रखा जाता है, जिस तरह से मरीज बढ़ रहे हैं, उस लिहाज से बिस्तर नहीं बढ़ाए जा रहे हैं। न ही बिस्तर बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। बिस्तर नहीं बढ़े तो मरीजों दिल्ली की तर्ज पर घर में ही आइसोलेशन में रहना होगा।

10 जिलों में होंगे 60 फीसद सक्रिय मरीज

स्वास्थ्य विभाग ने यह भी अनुमान लगाया है कि 31 अक्टूबर तक प्रदेश 55 हजार सक्रिय मरीज होंगे। इनमें 60 फीसद भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, मुरैना, उज्जैन, खरगौन, नीमच, सागर और बड़वानी में होंगे। भोपाल में 30 सितंबर तक 3495 और 31 अक्टूबर तक 6390 सक्रिय मरीज होने का अनुमान लगाया है।

——————

सरकार ने सभी दिन बाजार समेत ज्यादातर गतिविधियों की छूट दे दी है। अब जिम्मेदारी जनता की है कि वह अपना व दूसरों का बचाव किस तरह से करे। इतनी तेजी से मरीज बढ़ रहे हैं कि अस्पतालों में बिस्तर मिलना मुश्किल हो जाएगा।

डॉ. पराग शर्मा, सह प्राध्यापक, छाती व श्वास रोग विभाग, हमीदिया अस्पताल

इस तरह बढ़ रहे संक्रमित

माह कुल संक्रमित मिले रोजाना औसत

जुलाई 18213 587

अगस्त 32159 1037

सितंबर (8 तारीख तक) 13358 1669

इस तरह बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा

माह कुल मौत रोजाना औसत

जुलाई 295 10

अगस्त 527 17

सितंबर (8 तारीख तक) 215 27

::::::::::::::::::::::::::::

इस तरह बढ़े सक्रिय (इलाजरत मरीज )

30 जून को 2626

31 जुलाई को 8668

31 अगस्त को 13914

8 सितंबर को 17205

इस तरह बढ़ी सैंपलिंग

माह कुल सैंपल रोजाना औसत

जुलाई 402104 12971

अगस्त 609856 19672

सितंबर (8 तारीख तक) 186526 23315

अगस्त व सितंबर के पहले हफ्ते में मरीजों की संख्या में इतना फर्क

दिन मरीज दिन मरीज

1 अगस्त 808 1 सितंबर 1525

2 अगस्त 921 2 सितंबर 1424

3 अगस्त 750 3 सितंबर 1672

4 अगस्त 797 4 सितंबर 1658

5 अगस्त 652 5 सितंबर 1636

6 अगस्त 830 6 सितंबर 1694

7 अगस्त 734 7 सितंबर 1885

——————–

Posted By:

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

Source