Top Story

थाना प्रभारी को दी विदाई

Publish Date: | Wed, 16 Sep 2020 04:11 AM (IST)

जुन्नाारदेव। वार्ड क्रमांक 4 तहसील रोड स्थित गायत्री शक्तिपीठ जुन्नाारदेव में थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह बिसेन को गायत्री परिवार के सदस्यों द्वारा विदाई दी गई। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह बिसेन को जुन्नाारदेव से डिंडोरी स्थानांतरण पर विदाई दी गई। इस दौरान मंदिर सदस्यों ने शक्तिपीठ जुन्नाारदेव द्वारा चलाए जा रहे विभिन्ना धार्मिक अभियानों की जानकारी भी दी। इस दौरान नगर के वस्त्रम बैंक के संस्थापक इंद्र कुमार वर्मा सहि त गायत्री शक्तिपीठ के सदस्यों ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर मंदिर परिवार के संतोष वर्मा, प्रेम शंकर सिंह ठाकुर, मुकेश अग्रवाल, एलपी सोनी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

विधायक सुनील उइके ने सांगठनिक बैठक में नया जोश भरा

दमुआ। हमारा निष्ठावान कार्यकर्ता ही संगठन की नींव और हमारी असली ताकत है, उसके समर्पण मेहनत से ही संगठन ने अपने हर मोर्चे पर सफलता अर्जित की है। यह बात विधायक सुनील उइके ने दमुआ के कांग्रेस के विभिन्ना अनुषांगिक संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं के बीच के कही। कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने के उद्देश्य से बैठक स्थानीय लॉन में दमुआ कांग्रेस के मुखिया विनोद निरापुरे ने आहूत की थी। बैठक में पर्यवेक्षक श्री वर्मा, सह पर्यवेक्षक कमल मदान, युवक कांग्रेस विधानसभा प्रभारी विवेक मालवी विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक में क्षेत्रीय कांग्रेस दमुआ के नगरीय क्षेत्र के समस्त प्रभारी एवं जवाबदार कार्यकर्ता पदाधिकारी गणों, क्षेत्रीय अध्यक्ष गणों, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, एससी, एसटी, ओबीसी, महिला कांग्रेस, अल्पसंख्यक, श्रम प्रकोष्ठ आदि सभी अनुशांगिक संगठनों के अध्यक्ष गण व जवाबदार पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

Source