सीरो सर्वेः जो घर साफ्टवेयर से किए थे चि-ति वहां मिले खाली प्लॉट
Publish Date: | Wed, 16 Sep 2020 04:12 AM (IST)
सीरो सर्वेः जो घर साफ्टवेयर से किए थे चि-ति वहां मिले खाली प्लॉट- 000
आठ दिन में 5500 लोगों के ही हो सके सैंपल
– अब दो दिन का अतिरिक्त समय लेकर पूरा किया जाएगा सर्वे, एक सप्ताह में जारी होगी रिपोर्ट
भोपाल। नवदुनिया प्रतिनिधि
राजधानी में कितने लोगों के शरीर में एंटीबाडी विकसित हो गई है। इसमें 18 साल से कम और ज्यादा के कितने लोग हैं। संक्रमण की क्या स्थिति है। इन सभी सवालों के जवाब मिलने में अभी एक हफ्ते से ज्यादा समय लगेगा। हालांकि आठ दिन में शहर में सीरो सर्वे पूरा होना था। इसके लिए चि-ति 7500 घरों में लोगों का सर्वे किया जाना था, लेकिन तय समयावधि में सर्वे पूरा नहीं हो सका। अब तक महज 5500 घरों का ही सर्वे हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि रैंडमली चि-ति किए घरों में जब सर्वे टीम पहुंची तो उन्हें कई जगह खाली प्लॉट मिले। वहीं कुछ लोगों के पते पर संबंधित नाम का व्यक्ति ही नहीं मिला। इस कारण सर्वे में देरी हो रही है। हालांकि इसका हल जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने निकाल लिया है। जहां भी इस तरह की स्थिति बन रही है वहां आसपास के घरों को चि-ति कर सैंपल लिए जा रहे हैं। अधिकारी दो दिनों में सर्वे पूरा होने का दावा कर रहे हैं। सर्वे पूरा होने के हफ्तेभर में ही इसकी रिपोर्ट जारी की जाएगी।
सर्वे में सहयोग की अपील
जिला प्रशासन, नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार लोगों से सर्वे में सहयोग की अपील कर रही है, ताकि जल्द से जल्द सर्वे पूरा किया जा सके। वहीं सैंपल देने से घबराने वाले लोगों को इस सर्वे के लाभ की जानकारी दी जा रही है। इतना ही नहीं जब सर्वे पूरा हो जाएगा तो शहर में संक्रमितों की संख्या में कमी आएगी, ये तर्क भी दिया जा रहा है। हालांकि कितने लोग संक्रमित हो चुके और इनमें कितने लोग 18 साल से कम या ज्यादा उम्र के हैं, सर्वे रिपोर्ट आने के बाद ही इसका पता चल सकेगा।
इंदौर से लिया सबक- अब खाली प्लॉट के आसपास के घरों से लिया जा रहा सैंपल
ज्ञात हो कि इंदौर में भी पहले लोगों ने सीरो सर्वे का जमकर विरोध किया था, लेकिन समझाइश के बाद लोगों के सहयोग से ही सर्वे पूरा हो सका। सर्वे के प्रारंभिक दौर में इंदौर में भी जो घर चि-ति किए गए थे, वहां खाली प्लॉट मिले थे। इसका हल आसपास के लोगों के घरों में सैंपल लेकर निकाला था। यहीं प्रक्रिया अब भोपाल में अपनाई जा रही है।
———-
शुरू में इस तरह की परेशानी जरूर आई थी, लेकिन इसका समाधान कर लिया है। अब सर्वे की गति बढ़ी है। 900 सैंपल एक दिन में हो रहे हैं। दो दिन के अंदर सर्वे पूरा कर लिया जाएगा।
-आशीष वशिष्ठ, अपर कलेक्टर व प्रभारी अधिकारी सीरो सर्वे, भोपाल
Posted By: Nai Dunia News Network
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे