Top Story

खनिज क्षेत्र कल्याण निधि के निर्माण की जांच की मांग

Publish Date: | Mon, 07 Sep 2020 04:04 AM (IST)

– संभागायुक्त से की दोषियों पर एफआईआर कराने की मांग

फोटो 7

भाजपा के विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी आशीष ठाकुर ने संभागीय कमिश्नर से की शिकायत।

जुन्नाारदेव (नवदुनिया न्यूज)। विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के प्रभारी आशीष ठाकुर ने संभागीय कमिश्नर महेश चंद्र चौधरी को एक शिकायत की। इसमें जनपद पंचायत जुन्नाारदेव व तामिया में हुए प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण डीएमएफ फंड से स्वीकृत निर्माण कार्यों की जांच कराने व दोषियों के विरुद्ध गबन की एफआईआर दर्ज कराने की मांग की।

जनपद पंचायत जुन्नाारदेव एवं तामिया की ग्राम पंचायतों में दो करोड़ की राशि से हुए निर्माण कार्य में भारी भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। शिकायत में आरोप लगाया है कि जिला खनिज अधिकारी के द्वारा अनियमितता की गई है। इस शिकायत पत्र में विधानसभा प्रभारी द्वारा संभागीय कमिश्नर को नाली निर्माण, सीसी सड़क निर्माण, पुलिया, स्टॉप डैम निर्माण में हुए भ्रष्टाचार के मामले प्रकाश में लाए गए। शिकायत में जिला खनिज अधिकारी की इस पूरे निर्माण कार्य में भूमिका को संदिग्ध व संदेहास्पद बताया है। तामिया व जुन्नाारदेव जनपद के कई ग्रामों में उक्त निधि से रिपेयरिंग के काम भी स्वीकृत हुए हैं, जिनका कहीं पर भी कोई लेखा नहीं है। ग्राम पंचायत हिरदागढ़ में नाली निर्माण व सीसी सड़क निर्माण, ग्राम पंचायत बिछुआ खुर्द में नाली निर्माण, ग्राम पंचायत भा करा में नाली निर्माण, ग्राम पंचायत मकराढाना में सीसी रोड व पुलिया निर्माण में भ्रष्टचार संबंधी शिकायत की गई है। फर्जी खाते खोलकर उनसे राशि आहरण की शिकायत भी की है।

अवैधानिक रूप से खाते संचालन की भी हुई शिकायत

कमिश्नर को बताया कि जिला खनिज अधिकारी के द्वारा स्वीकृत निर्माण कार्यों की राशि के चेक सरपंच ग्राम पंचायत के नाम से प्रदाय किए गए थे। शासन द्वारा जारी निर्देशों के विपरीत सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा घोड़ावाड़ी में ग्राम पंचायत का नवीन खाता खोलकर खाते से स्वीकृत राशि के चेक जमा कराए गए। जिसका साक्ष्य के रूप में विधानसभा प्रभारी ने कमिश्नर को पंच परमेश्वर पोर्टल पर संबंधित तो के द्वारा एकल खातों में खनिज विभाग से स्वीकृत राशि के चेक जमा किए जाने के साक्ष्य प्रस्तुत किए हैं।

बंसत मालवी धोबी महासंघ के जिलाध्यक्ष बने

परासिया। बसंत मालवी अखिल भारतीय धोबी महासंघ के जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। महासंघ के संभागीय अध्यक्ष नारायण रजक ने 6 जिलों के जिलाध्यक्ष बनाए हैं। बसंत मालवी को छिंदवाड़ा का दायित्व सौंपा गया है। बसंत मालवी सामाजिक गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। परासिया में निंरतर समाज का जिला सम्मेलन आयोजित करने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बसंत मालवी को अखिल भारतीय धोबी महासंघ के जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर समाज के लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

मंडी कार्यालय में ताला लगाकर की नारेबाजी

अमरवाड़ा। संयुक्त संघर्ष मोर्चा मध्य प्रदेश मंडी बोर्ड भोपाल के नेतृत्व में पूरे प्रदेश सहित जिले की समस्त कृषि उपज मंडी के कर्मचारियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। जिसमें कृषि उपज मंडी समिति अमरवाड़ा के कर्मचारियों द्वारा भी मंडी कार्यालय में ताला लगाकर नारेबाजी के साथ धरना प्रदर्शन किया गया। मौके में मौजूद कर्मचारियों से हड़ताल के संबंध में चर्चा की गई जिसमें कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि शासन स्तर से जब तक कोई लिखित रूप से सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त नही होती है जब तक इसी तरह हड़ताल जारी रहेगी ।

राहत सामग्री वितरित की

बिछुआ। बीते दिनों हुई भीषण बारिश के चलते चौरई विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जो तबाही हुई। प्रभावित लोगों को राहत देने के लिए निरंतर जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, अधिकारी-कर्मचारियों के द्वारा पहल की जा रही है, इसी श्रृंखला में बाढ़ प्रभावित ग्राम बांसखेड़ा रामपुरी टोला और बादगांव में बिछुआ विकासखंड के मोया जन शिक्षा केंद्र के शिक्षकों ने मोया संकुल प्राचार्य एल के मिश्र के विशेष मार्गदर्शन में बाढ़ पीड़ितों की मदद हेतु राहत सामग्री वितरित की है। मिली जानकारी के अनुसार शिक्षकों के द्वारा 100 से अधिक सहायता की किटों का वितरण किया गया है। किट में कंबल, चावल, तेल, बिस्किट आदि सामग्री का समावेश था। राहत सामग्री वितरित करते समय मोया संकुल केंद्र की विभिन्ना शालाओं के 20 से अधिक शिक्षक मौजूद थे।

फसलों का जायजा लेने पहुंचा प्रशासनिक अमला

बिछुआ। बीते दिनों हुई अतिवृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने प्रशासनिक महकमा ग्रामीण क्षेत्रों में दस्तक देने लगा है। बता दें की बीते सप्ताह में अत्यधिक बारिश होने से क्षेत्र के अंधिकाश गांवों में किसानों की मक्का, सोयाबीन आदि की फसल बर्बाद हो गई है। राजस्व विभाग की प्रशासनिक महकमे की टीम के द्वारा ग्राम डोंगरगांव, खमरा, जमनियाकलां, दातला, पिपरियाकलां आदि ग्रामों में सर्वे कार्य किया गया। तबाह फसलों का सर्वे कार्य करते समय खमरा पटवारी सुरेश कुमार चौरिया, जमनियाकलां पटवारी शिवानी मालवीया, सरपंच श्यामलाल पंद्राम, सचिव गजेन्द्र सोनी, कोटवार परमाल डेहरिया, कृषक पंकज साहू, राहुल साहू, श्रीराम साहू आदि ग्रामीण किसान मौजूद थे।

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

Source