Top Story

चौरई में होगा एसडीएम कार्यालय का घेराव

Publish Date: | Thu, 17 Sep 2020 04:04 AM (IST)

फोटो 9

पालहरी में किसानों ने बंटी पटेल को फल से तौला

चौरई।किसान नेता बंटी पटेल के संयोजन में माता मंदिर चांद से निकली किसान मजदूर अधिकार संघर्ष पदयात्रा बुधवार को पालहरी पहुंची। जहां ग्रामवासियों ने बंटी पटेल को फलों से तौला। यात्रा में सम्मलित समस्त कांग्रेसी नेताओं ने मार्ग में पड़ने वाले सभी बाढ़ पीड़ित ग्रामों के मजदूर, किसानों से शुक्रवार को 12 बजे चौरई पहुंचने का आव्हान किया। जहां एस. डी. एम. कार्यालय का घेराव विशाल जनसमुदाय के साथ किया जाएगा। मध्य प्रदेश शासन के नाम किसान मजदूरों को उनका अधिकार दिलाने हेतु ज्ञापन सौंपा जाएगा। यात्रा में पूर्व विधायक चौधरी गंभीर सिंह, जीवन पटेल, नवीन पटेल, आशीष वर्मा, लेखराम पाल, कुबेर पटेल, विक्की ठाकुर, राहुल वर्मा, अनिल भलावी, श्रीकांत साहू, गौतम पटेल, मनीष गौतम, फुग्गा पटेल, अनवर खान, स्वामी पटेल, गोलू चौहान, मधुरिम डेहरिया, मुकेश चौरिया, जयकिशोर पटेल, जीतेश रघुवंशी, संजय रघुवंशी सादिक अली मीर एवं समस्त क्षेत्रवासी किसान मजदूर साथी कांग्रेस के पदाधिकारी सम्मिलित रहे।

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

Source