Top Story

राज्यों के पास अब भी कोरोना वैक्सीन की करीब 72 लाख डाेज : सरकार

नई दिल्लीराज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अब भी कोविड-19 वैक्सीन की 72 लाख से ज्यादा डाेज उपलब्ध हैं। अगले तीन दिन में करीब 46 लाख डाेज की आपूर्ति और की जाएगी। ने रविवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि भारत सरकार ने अब तक की 17,56,20,810 खुराक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मुफ्त में उपलब्ध कराई है। रविवार सुबह आठ बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, इसमें से 16,83,78,796 डाेज का इस्तेमाल किया गया है। इनमें बर्बाद हुई खुराक भी शामिल है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, ‘72 लाख से अधिक डाेज (72,42,014) अब भी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास उपलब्ध है। कुछ राज्यों में अधिक खपत (बर्बाद खुराक सहित) और कम उपलब्धता दिखाई दे रही है। वास्तव में ऐसे राज्यों में उन टीकों की गिनती नहीं हुई है जो उन्होंने सशस्त्र बलों को दी है।’ मंत्रालय ने कहा कि इन डोज के अलावा अगले तीन दिन में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 46 लाख से अधिक (46,61,960) खुराक उपलब्ध कराई जाएगी। मंत्रालय के मुताबिक, भारत सरकार की को नियंत्रित करने की पांच सूत्रीय रणनीति में टीकाकरण अभिन्न हिस्सा है। अन्य चार सूत्र जांच, पहचान, इलाज और कोविड-19 अनुकूल व्यवहार है।


from https://ift.tt/33qwmLl https://ift.tt/2EvLuLS