कोरोना से पति की मौत, शव देख अस्पताल की छठी मंजिल से पत्नी ने लगा दी छलांग

इंदौर कोरोना अब परिवारों को उजाड़ रहा है। शनिवार को इंदौर से दिल-दहला देने वाली वारदात सामने आई है। शैल्बी अस्पताल में एक महिला ने छठी मंजिल से छलांग दी है। महिला अस्पताल में पति को देखने पहुंची थी। मौत की खबर लगते ही महिला ने सदमे में छलांग लगा दी है। उसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया है। दरअसल, खुशबू नाम की महिला कोरोना से संक्रमित थी। पति राहुल जैन की तबियत ज्यादा खराब थी, इसलिए वह शैल्बी अस्पताल में भर्ती थे। शनिवार को उनकी मौत हो गई, उसके बाद पत्नी खुशबू जैन भी अस्पताल पहुंची। पति का शव देखकर वह अस्पताल में छठी मंजिल पर चली गई और छलांग लगा दी है। मृतका खुशबू आशीष नगर निवासी है। नीचे गिरते ही खुशबू की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक राहुल का 24 अप्रैल से हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। शनिवार शाम को खुशबू को राहुल की मौत की जानकारी मिलने पर वो अस्पताल पहुंची। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। वहीं, कुछ लोग अस्पताल की सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं।
from Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश न्यूज़, Madhya Pradesh Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Madhya Pradesh Ki Taza Khabar, मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, MP News | Navbharat Times https://ift.tt/3f8o0h5
via IFTTT