Top Story

Gwalior News: जिसे भाई माना, उसने ही दोस्त के साथ मिल कर दिया गंदा काम, नाबालिग की शिकायत पर दोनों गिरफ्तार

ग्वालियर मध्य प्रदेश के ग्वालियर में चार शहर के नाका इलाके में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने भाई-बहन के रिश्ते को ही शर्मसार कर दिया। नाबालिग युवती ने जिसे अपना भाई माना, उसी ने दोस्त की मदद से ुसे बंधक बना लिया और दुष्कर्म किया। पुलिस ने युवती की शिकायत पर दोनों आरोपी लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है। ग्वालियर के चार शहर का नाका में रहने वाली 17 साल की 12वीं की छात्रा अपने परिवार के साथ किराए का कमरा लेकर रहती है। गुरुवार रात छात्रा कमरे से बाहर निकली। तभी रात करीब डेढ़ बजे मकान मालिक का बेटा नीलू अपने दोस्त सत्यम के साथ उसके कमरे में पहुंचा। छात्रा का मुंह बंद कर उठाकर अपने कमरे में ले गया। उसने जान से मारने की धमकी देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। छात्रा ने विरोध किया तो सत्यम ने उसके हाथ पकड़े और नीलू ने उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद सत्यम उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास कर रहा था, तभी मकान में रहने वाले अन्य किराएदार जाग गए। मौके का फायदा उठाकर युवती आरोपी को धक्का देकर भाग निकली। उसने घर आकर परिवार को आपबीती बताई। जानकारी मिलते ही परिजन युवती को लेकर थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह दोनों आरोपियों को भाई मानती थी। वह उनके सामने गिड़गिड़ाती रही, लेकिन वह नहीं पसीजे। पुलिस ने FIR करने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


from Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश न्यूज़, Madhya Pradesh Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Madhya Pradesh Ki Taza Khabar, मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, MP News | Navbharat Times https://ift.tt/3vbFgZC
via IFTTT