Top Story

सुबह-सुबह रामदेव पर दिग्विजय का ताना, याद दिलाए 150-150 करोड़ रुपये वाले कांग्रेस के 'अहसान'

भोपाल: दिग्विजय सिंह ने योग गुरु पर सुबह-सुबह हमला किया है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के विरोध में प्रदर्शन करते रामदेव का दिग्विजय सिंह ने एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर बाबा रामदेव तत्कालीन कांग्रेस की सरकार को घेर रहे हैं। इसी पर दिग्विजय सिंह ने उन्हें कांग्रेस की सरकार में मिले लाभ को गिनाया है। 

दिग्विजय सिंह ने लिखा है कि यह भी जानना आवश्यक है कि जिस कांग्रेस को यह (बाबा रामदेव) कोस रहा है, उसी ने इसे दो फूड पार्क के लिए 150-150 करोड़ रुपये का अनुदान दिया था। एक हरिद्वार में एक रांची में। उत्तराखंड में जमीन भी कांग्रेस सीएम नारायण दत्त तिवारी ने ही दी थी। दिग्विजय सिंह ने कहा है कि जिस दिन बीजेपी, मोदी और शाह गए, यह फिर पल्टी मारेगा। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आगे लिखा कि ढोंगी रामदेव को पहचाने में लोगों ने को बहुत देर लगी। यह शुरू से ही बीजेपी का एजेंट बना हुआ था। 

दरअसल, कांग्रेस की सरकार में बाबा रामदेव पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों को लेकर खूब प्रदर्शन किया था। दिग्विजय सिंह ने जिस वीडियो को शेयर किया है, उसमें भी रामदेव साइकल से पेट्रोल और डीजल का विरोध कर रहे हैं। एक ट्विटर यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए पूछा था कि 2011 में जब पेट्रोल 68 रुपये था, तब बाबा रामदेव साइकल से अनुलोम-विलोम कर रहे थे। अब पेट्रोल 100 रुपये पार है, लेकिन वह खामेश हैं। उनकी यह चुप्पी समक्ष में नहीं आ रही है। 

इसी वीडियो को दिग्विजय सिंह ने रिट्वीट किया था। गौरतलब है कि बाबा रामदेव इन दिनों एलोपैथ विवाद को लेकर चर्चा में हैं। कई मेडिकल संस्थाएं बाबा पर कार्रवाई की मांग कर रही है। वहीं, देश के कई हिस्सों में इस विवाद को लेकर उनके ऊपर केस भी दर्ज हुआ है। मंगलवार को भी बाबा रामदेव के ऊपर पटना में मामला दर्ज हुआ है।



from Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश न्यूज़, Madhya Pradesh Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Madhya Pradesh Ki Taza Khabar, मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, MP News | Navbharat Times https://ift.tt/351Kgoa
via IFTTT