Top Story

Bhind News : होटल में छिपा रहा था मुंह, थाने पहुंचते ही भाग गया आरोपी, पुलिसकर्मियों के छूटे पसीने

भिंड एमपी में भिंड पुलिस (Bhind News Update) ने शुक्रवार को सेक्स रैकेट (Sex Racket In Bhind) का खुलासा किया था। इस दौरान चार लड़कियां और छह लड़के पकड़े गए थे। पुलिस ने जब आरोपी लड़कों को लेकर पुलिस स्टेशन पहुंची तो उसमें एक लड़का (Accused Ran Away) भागने लगा। यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया है। हालांकि कुछ ही देर बाद पुलिस ने उसे सड़क के पार पकड़ लिया है। दरअसल, कृष्णा होटल से सभी आरोपियों को पकड़कर पुलिस कोतवाली थाना लेकर आई थी। गाड़ी से उतारकर हवालात के अंदर ले जाते वक्त एक आरोपी पुलिस को झटका देकर भाग निकला। इस दौरान पुलिस में हड़कंप मच गया। युवक को भागते देख दर्जन भर पुलिसकर्मियों ने उसके पीछे दौड़ लगा दिया। कुछ दूर भागने के बाद पुलिस की टीम ने उसे पकड़ लिया है। आरोपी के फरार होने के बाद पुलिस के पसीने छूट गए थे। वह पुलिस की जीप में पीछे बैठा हुआ था। सबसे अंत में जीप से उतरा और मौका मिलते ही फरार हो गया है। गौरतलब है कि भिंड डीएसपी ने शहर के कृष्णा होटल में शुक्रवार को छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान उन्होंने होटल से चार लड़कियों और छह लड़कों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया था। इसके साथ ही होटल से कुछ आपत्तिजनक सामान भी मिले हैं।


from Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश न्यूज़, Madhya Pradesh Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Madhya Pradesh Ki Taza Khabar, मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, MP News | Navbharat Times https://ift.tt/35aZibl
via IFTTT