Top Story

एमपी में बड़ा हादसा, भारी बारिश के बाद नदी में बहे चार लोग, झाड़ी में फंसकर बची एक बच्ची

सिंगरौली एमपी के सिंगरौली (Singrauli News) जिले में प्री मॉनसून बारिश (Rain In Madhya Pradesh) के कारण नदी नाले उफान पर हैं। बारिश की वजह से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। सिंगरौली जिले में जंगल में लकड़ी लेने गईं दो सगी बहनें और दो बच्चियां बह (Four Flowed In Drain) गई हैं। दोनों महिलाओं (Woman Dead Body Found) की लाश बरामद हुई है। वहीं, एक पांच साल की बच्ची अभी लापता है। एक छोटी बच्ची झाड़ी में फंसने की वजह से बच गई है। प्रशासन लगातार एक बच्ची की तलाश के लिए इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहा है। घटना सिंगरौली जिले के सरई थाना अंतर्गत कोनी गांव की है। यहां चोनाईया नदी में डूबने से दो सगी बहनों मौत हो गई है। एक बच्ची झाड़ी में फंसे होने के कारण सुरक्षित बाहर बच गई है। दरअसल, अनु देवी जायसवाल और उर्मिला जयसवाल दोनों सगी बहन हैं। दोनों महिला अपनी दो बच्चियों सुप्रिया 9 वर्ष और प्रियंका के साथ जंगल लकड़ी लेने गई थी। इसी दौरान अचानक बारिश होने लगी। बारिश होते-होते शाम हो गई। जैसे ही बारिश थमी महिलाएं घर लौटने के लिए नदी पार करने लगी। जल स्तर अधिक होने के कारण चारों नदी में बह गईं। झाड़ी में फंस जाने के कारण सुप्रिया 9 वर्ष बच गई। घटना की जानकारी परिजनों को दी है। परिजनों की सूचना पर प्रशासन और पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही है। महिलाओं के शव मिल गए हैं।


from Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश न्यूज़, Madhya Pradesh Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Madhya Pradesh Ki Taza Khabar, मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, MP News | Navbharat Times https://ift.tt/3pJXDCQ
via IFTTT