Top Story

इंदौर में डबल मर्डर से सनसनी, जमीन विवाद में दो भाइयों की हत्या, मां घायल

इंदौर चंदन नगर इलाके में अलसुबह दो भाइयों की हत्या से सनसनी फैल गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नईम और छोटू नामक शख्‍स की यहां हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि हत्‍या जमीन के विवाद में हुई है। पुलिस के अनुसार चंदननगर की गरीब नवाज कॉलोनी में वारदात हुई। इसमें 70 साल की महिला खुर्शीद बी गंभीर रूप से घायल हो गई है। पुलिस के मुताबिक घटना सुबह पांच बजे की है। पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई है। वहीं, पुलिस भी मौके पर कैंप कर रही है। साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है। वहीं, घटना के बाद पुलिस पर भी सवाल उठ रहे हैं। दरअसल, अनलॉक होते ही इंदौर में अपराधी एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं और हत्या जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र की गरीब नवाज कॉलोनी का है, जहां अहले सुबह बदमाशों ने जमीन के विवाद में हमला कर दो भाइयों नईम और छोटू की हत्या कर दी। वहीं, हमले में मृतकों की मां खुर्शीद बी घायल हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक का परिवार भिक्षावृति करता था और अरोपी मृतक के पड़ोस में ही रहते हैं। गुरुवार को भी जमीन पर कब्जे को लेकर दोनों परिवारों का विवाद हुआ था। जिनमें दोनों ही पक्षों की रिपोर्ट थाने में दर्ज की गई थी। वही आरोपियों ने सुबह में 15-20 लोगों के साथ हमला कर दिया, जिसमें नईम वे छोटू की मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी अपराधिक प्रवृत्ति का है और कॉलोनी में आए दिन विवाद करते हैं। घटना के बाद तीन ईमली बस स्टैंड से पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।


from Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश न्यूज़, Madhya Pradesh Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Madhya Pradesh Ki Taza Khabar, मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, MP News | Navbharat Times https://ift.tt/3fQDwjm
via IFTTT