नशे में पति ने घर में खड़ा किया बवाल, पत्नी ने गला दबाकर मार दिया, पैर में लगाया करंट

ग्वालियर शहर में एक पत्नी ने पति की गला दबाकर हत्या कर दी है। वह नशे की हालत में लगातार पत्नी को परेशान करता था। साथ ही टोकने पर उसके साथ मारपीट करता था। शनिवार को देर रात पति नशे में घर लौटा था। इस दौरन वह अपनी पत्नी पर संदेह करने लगा। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ और उसने पत्नी की गला दबाकर मारने की कोशिश की। जवाब में पत्नी ने भी गला दबाया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच गई और घटना की जांच शुरू कर दी। यह घटना शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब एक बजे घटित हुई। महाराजपुरा थाना क्षेत्र के डांग गुठीना में रहने वाला 35 साल का सुल्तान माहौर में प्राइवेट जॉब करता था। परिवार में पत्नी रजनी व तीन बच्चे हैं। बीती रात सुल्तान नशे में घर आया और पत्नी पर चरित्र संदेह करते हुए मारपीट करने लगा। विवाद में सुल्तान ने उसका गला पकड़ा और दबाने लगा, तभी महिला ने विरोध कर बदले के भाव से पति का गला पकड़ा और दबा दिया। कुछ ही देर में पति की मौत हो गई। पति की हत्या करने के बाद आरोपी महिला रात एक बजे से सुबह पांच बजे तक घर के अंदर रही। सुबह छह बजे परिजनों को घटना की जानकारी देते हुए कहा कि इन्हें जानें क्या हुआ जाग नहीं रहे हैं? पति की हत्या करने के बाद रजनी ने तार से उसके पैर में करंट लगाने का प्रयास किया, जिससे हत्या ना लगकर हादसा लगे। पैर में एक से दो जगह करंट लगाने के निशान भी पुलिस को मिले हैं। पुलिस को शंका है कि वारदात को महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अंजाम दिया है। पुलिस ने शंका के चलते प्रेमी छोटू को भी हिरासत में ले लिया है। छोटू मृतक का रिश्ते में भांजा लगता है। पुलिस अभी पूछताछ में जुटी हुई है। इस पूरे मामले मे पुलिस का कहना है कि रजनी नाम की महिला ने अपने पति की हत्या की है। पड़ताल में पता चला है कि मृतक अपनी पत्नी पर शक करता था। चरित्र संदेह को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। पत्नी ने गला घोंटकर हत्या कर दी है।
from Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश न्यूज़, Madhya Pradesh Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Madhya Pradesh Ki Taza Khabar, मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, MP News | Navbharat Times https://ift.tt/3inF1Hm
via IFTTT