होशंगाबाद: बाघ से डरा तेंदुआ घंटों पेड़ पर बैठा रहा, वीडियों वायरल

होशंगाबाद मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh Today News) में कई टाइगर रिजर्व पार्क हैं। इन पार्कों से जंगली जानवरों के एक से बढ़कर एक वीडियो सामने आते रहते हैं। होशंगाबाद जिले स्थित सतपुड़ा टाइगर रिजर्व पार्क से एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। वीडियो बाघ और तेंदुआ का है। तेंदुआ की जान पर आ गई थी। इस डर से वह कई घंटे तक पेड़ पर ही दुबका रहा है। इस पल को किसी ने कैमर में कैद कर लिया है। वीडियो में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि एक तेंदुआ पेड़ की टहनी पर चढ़कर बैठा हुआ है। वहीं, बाघ पेड़ के नीच ही मंडरा रहा है।
शिकार की तलाश में निकला बाघ पेड़ के नीचे ही तेंदुए के उतरने के इंतजार में बैठा रहा। इस दौरान तेंदुआ भी पेड़ के ऊपर से बाघ पर नजर रख रहा था। वह तब तक नीचे नहीं उतरा, जब तक बाघ वहां से चला नहीं गया। अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। तेंदुआ डर से पेड़ पर ही दुबका हुआ है। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व पार्क के संचालक एल कृष्णमूर्ति ने वीडियो की पुष्टि की है।
दरअसल, कोरोना की वजह से एमपी में सभी टाइगर रिजर्व पार्क लॉक थे। एक जून से सभी पार्क अनलॉक हुए हैं। उसके बाद बड़ी संख्या में पर्यटक भी पहुंच रहे हैं। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व पार्क होशंगाबाद जिले में आता है। हाल ही में इसे यूनेस्को के विश्व की संभावित धरोहरों की सूची में शामिल किया गया है। इसका एरिया काफी बड़ा है। पचमढ़ी हिल स्टेशन के करीब होने की वजह से बड़ी संख्या में यहां सैलानी भी आते हैं।
from Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश न्यूज़, Madhya Pradesh Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Madhya Pradesh Ki Taza Khabar, मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, MP News | Navbharat Times https://ift.tt/3cV14Sh
via IFTTT