Top Story

समलैंगिक पति की करतूत, भाई और दोस्त से पत्नी को संबंध बनाने के लिए किया मजबूर

ग्वालियर एमपी के ग्वालियर से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक पति ने अपनी पत्नी को छोटे भाई और दोस्त के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया है। पत्नी जब इसका विरोध करती थी, तब उसके साथ मारपीट की जाती थी। महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति समलैंगिक है। अब महिला ने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पति ने जब महिला के साथ हैवानित की हदें पार कर दी है तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी पति और उसके देवर को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, ये पूरा मामला गिरवाई थाना क्षेत्र का है। गिरवाई थाना प्रभारी के मुताबिक युवक की शादी ढाई साल पहले हुई है। वह समलैंगिक था, इस बात की जानकारी युवक ने अपने परिजनों और ससुराल के लोगों को नहीं दी थी। शादी के बाद पत्नी को यह पता लगा तो उसने अपने परिजनों से शिकायत करने की बात कही। इस पर उसे धमकाया गया। युवक ने अपनी पत्नी के साथ ही दुष्कर्म कराया। छोटे भाई और दोस्त से कराया रेप आरोपी पति पहले कई दिनों तक छोटे भाई से पत्नी के साथ गलत काम करवाता रहा। इसके बाद अपने एक दोस्त से गलत काम कराया। कुछ दिन पहले महिला भागकर अपने मायके चली गई। यहां अपने परिजनों को पूरी घटना बताई। कुछ दिन तो यह लोग बदनामी के डर से चुप रहे। शनिवार को महिला ने गिरवाई थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई। आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया।


from Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश न्यूज़, Madhya Pradesh Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Madhya Pradesh Ki Taza Khabar, मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, MP News | Navbharat Times https://ift.tt/3po5Psu
via IFTTT