एमपी में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, मंत्री ने कहा- मान ली है, उनकी सारी मांगे

भोपाल एमपी में जूनियर डॉक्टर पिछले सात से दिन से हड़ताल पर थे। हड़ताल का आज आठवां दिन था। रविवार के बाद सोमवार को भी चिकित्सा शिक्षा मंत्री के साथ जूनियर डॉक्टरों की चर्चा हुई थी। इस चर्चा में सरकार ने जूनियर डॉक्टरों की मांग मान ली है। जूनियर डॉक्टरों ने भी इस बात की घोषणा कर दी है कि हम हड़ताल वापस ले रहे हैं लेकिन लिखिति आश्वासन मिलने के बाद ही काम पर लौटेंगे। दरअसल, एमपी के सभी मेडिकल कॉलेजों के जूनियर डॉक्टर बीते सात दिन से छह सूत्रीय मांग को लेकर हड़ताल पर थे। हाईकोर्ट ने इनकी हड़ताल को अवैध करार दिया था। साथ ही 24 घंटे में खत्म करने का आदेश दिया था। उसके बाद सरकार ने इन लोगों पर कार्रवाई की थी। कार्रवाई से नाराज तीन हजार डॉक्टरों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद सरकार के साथ बात चल रही थी। रविवार की शाम हुई बैठक बेनतीजा रही थी। सोमवार की सुबह फिर जूनियर डॉक्टरों की बैठक हुई है। इसमें चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने घोषणा की है कि उनकी सभी मांगे मान ली गई हैं। उसके बाद जूनियर डॉक्टरों ने भी हड़ताल खत्म करने की घोषणा कर दी है। हालांकि अभी वह काम पर नहीं लौटेंगे, सरकार से लिखित आश्वासन मांगा है। इसके बाद ही काम पर लौटेंगे। जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल के कारण सभी मेडिकल कॉलेजों में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है। जूडा ने कहा कि हमारी मांगों को मान लिया गया है। हाईकोर्ट के सम्मान और परेशान हो रहे मरीजों के लिए हम काम पर वापस लौट रहे हैं। मंत्री विश्वास सारंग ने जूडा की हड़ताल खत्म होने पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि उनका स्टायपेंड 17 फीसदी बढ़ाया जाएगा।
from Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश न्यूज़, Madhya Pradesh Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Madhya Pradesh Ki Taza Khabar, मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, MP News | Navbharat Times https://ift.tt/2T0dSzw
via IFTTT