कर्नाटक बीजेपी में सबकुछ ठीक नहीं, CM येदियुरप्पा को हटाने की मांग पर अड़े बागी

बेंगलुरु: कर्नाटक बीजेपी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। बीजेपी महासचिव अरुण सिंह कर्नाटक दौरे पर हैं और पार्टी पदाधिकारियों से बात रहे हैं। इस बीच बीजेपी एमएलसी एएच विश्वनाथ ने नेतृत्व पर सवाल उठाया है। उनका कहना है कि आम जनता की सरकार को लेकर राय नकारात्मक है। वहीं दूसरी ओर कैबिनेट मंत्री बी श्रीरामुलु ने दावा किया कि येदियुरप्पा सरकार में सब ठीक है और कांग्रेस पर राजनीतिक साजिश का आरोप लगाया। बीजेपी एमएलसी एएच विश्वनाथ ने कहा, 'सरकार और पार्टी को लेकर आम जनता की राय निगेटिव है। यह ठीक नहीं है। येदियुरप्पा की उम्र, स्वास्थ्य, वह सीएम के रूप में प्रदेश चलाने की स्थिति में नहीं है। उनकी जगह किसी और को उस स्थान पर बिठाना चाहिए। प्रशासन में परिवारिक दखल से चीजें और बिगड़ रही हैं। मैंने अरुण सिंह से बात की है।'
'कांग्रेस राजनीतिक साजिश कर रही है'
विश्वनाथ ने आगे कहा, 'बीवाई विजयेंद्र और उनके दोस्त कह रहे हैं कि हम पैसा इकट्ठा करके दिल्ली भेज रहे हैं। यह एक गंदा प्रॉपेगैंडा है। मैंने महासचिव (अरुण सिंह) को यह भी बताया है।' दूसरी ओर, कर्नाटक के मंत्री बी श्रीरामुलु ने इसे खारिज किया। उन्होंने कहा, 'हमने अरुण सिंह के साथ चर्चा की। कांग्रेस राजनीतिक साजिश कर रही है। सिद्धारमैया सीएम बनना चाहते हैं लेकिन उन्हें नहीं पता है कि उनके पीछे कटप्पा है। अरुण सिंह ने कहा कि हमारे सीएम येदियुरप्पा है। जो एएच विश्वनाथ ने कहा वह उनका व्यक्तिगत मसला है।'
कर्नाटक मसले को सुलझाने के लिए अरुण सिंह तीन दिन के दौरे पर
कर्नाटक मसले को सुलझाने के लिए अरुण सिंह तीन दिन के दौरे पर बेंगलुरु आए हैं। वह गुरुवार को बीजेपी के विधायकों के साथ चर्चा करेंगे। इसके बाद शुक्रवार को वह प्रदेश बीजेपी की कोर कमिटी को संबोधित करेंगे। पिछले दिनों कर्नाटक में असंतोष की खबरों के बीच येदियुरप्पा को हटाने की चर्चा थी लेकिन अरुण सिंह ने इसका खंडन करते हुए कहा था कि येदि ही सीएम रहेंगे।
from https://ift.tt/3xrhvxb https://ift.tt/2EvLuLS