Gwalior News: लिव इन पार्टनर बन विवाहित महिला से दुष्कर्म, शादी से मुकरने के बाद बीएसएफ जवान के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

ग्वालियर मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक बीएसएफ जवान ने शादी के नाम पर विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म किया। उसने महिला को दो साल तक लिव इन में रखा और कई बार शारीरिक संबंध बनाए। बाद में वह शादी से मुकर गया और महिला को धमकियां देने लगा। पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी जवान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 26 वर्षीय महिला ने बताया है कि जवान फिलहाल जयपुर में पदस्थ है। उसने कहा कि बीएसएफ जवान ने प्यार का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए। उसने महिला से कहा कि वह अपनी शादी से खुश नहीं है और तलाक लेना चाहता है। उसने महिला से भी तलाक लेने को कहा जिससे दोनों शादी कर सकें। बीएसएफ जवान ग्वालियर आकर महिला के साथ लिव इन रिलेशन में रहा। इस दौरान उसने कई बार महिला की इच्छा के खिलाफ उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। शादी की बात करने पर वह तलाक होने तक रुकने का बहाना बना लेता। महिला ने शिकायत में कहा है कि अब वह शादी से इनकार कर रहा है। महिला ने उसके खिलाफ शिकायत करने की धमकी दी तो वह उसके पति व बच्चे की हत्या करने की धमकी देने लगा। डर के महिला काफी समय तक शिकायत करने भी नहीं गई। अब उसने पुलिस में मामला दर्ज कराया है। ग्वालियर की एडिशनल एसपी हितिका वासल ने बताया कि आरोपी जवान के खिलाफ धारा 376 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
from Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश न्यूज़, Madhya Pradesh Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Madhya Pradesh Ki Taza Khabar, मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, MP News | Navbharat Times https://ift.tt/2UExAlg
via IFTTT