Indore News: पत्नी को पालतू कुत्ते ने काटा तो मार दी गोली, गिरफ्तार

इंदौर मध्य प्रदेश में इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक कुत्ते को गोली मारने का मामला सामने आया है। एक डॉक्टर के पालतू कुत्ते ने पड़ोस में रहने वाली एक महिला को काट लिया था। इसके बाद पड़ोसी ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से कुत्ते को गोली मार दी। गले में गोली लगने से कुत्ते की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने गोली मारने वाले पड़ोसी को लाइसेंसी बंदूक के साथ पशु क्रूरता नियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। इंदौर की सुदामा नगर ई सेक्टर में रहने वाले नरेंद्र विश्नोई की पत्नी को कुत्ते ने काटा था। कुत्ता डॉ विदित पाठक का था जो विश्नोई के पड़ोस में रहते हैं। गुस्से में आकर विश्नोई ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दी। गोली कुत्ते के गले में लगी और उसने वहीं दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि विदित पाठक अपने घर के बाहर बैठे थे, तभी उनके पालतू कुत्ते को नरेंद्र विश्नोई ने गोली मार दी। इसकी सूचना पहले पीपल फॉर एनिमल की संचालिका प्रियांशु जैन को दी गई। प्रियांशु ने अनुराग आर्य, नीतू आर्य और विदित पाठक के साथ पहुंचकर द्वारकापुरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद द्वारकापुरी पुलिस ने नरेन्द्र विश्नोई को उनकी लाइसेंसी बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया। विश्नोई के खिलाफ पशु क्रूरता नियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
from Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश न्यूज़, Madhya Pradesh Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Madhya Pradesh Ki Taza Khabar, मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, MP News | Navbharat Times https://ift.tt/3g5x4no
via IFTTT