Top Story

Indore News: बोरिंग को लेकर विवाद में युवक की चाकू से हत्या, गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी शामिल

इंदौर मध्य प्रदेश में इन्दौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के ऋषि नगर में बुधवार को आपसी विवाद में हुई हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोपी चार युवकों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। दो फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। बुधवार को बाणगंगा थाना क्षेत्र की ऋषि नगर में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। सात लोगों ने राज कुमायूं के घर पर हमला कर उसकी चाकू मार कर हत्या कर दी थी। गुरुवार को बाणगंगा पुलिस ने सात में से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जिसमे एक महिला भी शामिल है। थाना प्रभारी राजेन्द्र सोनी ने बताया कि तीन महीने पहले बोरिंग को लेकर आमने सामने रहने वाले दो पक्षों में विवाद हुआ था। इसकी रंजिश में आरोपी पक्ष आए दिन राज कुमायूं के परिवार वालों से विवाद करता रहता था। दो दिन पहले आरोपी रेखा बाई के बच्चे को शशि पाशी के बच्चे ने चाटा मार दिया था जिससे विवाद और बढ़ गया था। मंगलवार रात में रेखा वर्मा के घर पर शशि पाशी, छोटू पाशी, विजय, अंशुल, मोनू, सुनील और शुभम ने पत्थरों से हमला कर दिया था और घर के बहर खडी पड़ोसियों की गाड़ियों में भी आग लगा दी थी। इसमें रेखा बाई के परिवार वालों को हालांकि चोट नही आई थी। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों को समझाइश दी थी। गुरुवार दोपहर में रेखा वर्मा के परिवार और शशि पाशी के परिवार फिर आमने सामने हो गए। दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई और चाकू भी चले। इसमे राज कुमायूं की चाकू लगने से मौत हो गई। बाणगंगा पुलिस ने गुरुवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें एक महिला रेखा बाई भी शामिल है। दो आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं जिनकी बाणगंगा पुलिस तलाश कर रही है।


from Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश न्यूज़, Madhya Pradesh Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Madhya Pradesh Ki Taza Khabar, मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, MP News | Navbharat Times https://ift.tt/3xckV6R
via IFTTT