Jabalpur News: डुमना को बचाने युवक कांग्रेस ने कसी कमर, बीजेपी सांसद के प्रोजेक्ट के खिलाफ किया चिपको आंदोलन

जबलपुर एमपी में जबलपुर के के पास स्पोर्ट सिटी कॉम्प्लेक्स के निर्माण का अभी से विरोध शुरू हो गया है। युवक कांग्रेस ने विश्व पर्यावरण दिवस के एक दिन पहले इसके खिलाफ डुमना क्षेत्र में आयोजित किया। युवक कांग्रेस का कहना है कि जबलपुर में डुमना एकमात्र वन क्षेत्र है। यहां स्पोर्ट्स सिटी बनाने से जंगलों की कटाई होगी और वन्य प्राणियों को भी नुकसान होगा। बनाने की घोषणा स्थानीय सांसद राकेश सिंह ने की है। युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता शुक्रवार को डुमना नेचर पार्क पहुंचे और पेड़ो से चिपक कर खड़े हो गए। संगठन के कार्यकर्ताओं ने आंदोलन के माध्यम से सांसद राकेश सिंह और प्रशासन को चेतावनी भी दी। उनका कहना है कि इसके निर्माण के लिए बड़ी संख्या में पेड़ों को काटना पड़ेगा। युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने कहा कि जबलपुर के मौजूदा सांसद ने आज तक शहर के लिए कुछ नहीं किया है। जब कुछ करने की बारी आई तो उन्होंने ऐसा इलाका चुना जहां जंगल और जंगली जानवर ह। कार्यकर्ताओ ने सांसद की घोषणा को उनकी सनक बताया। संगठन के कर्यकर्ता शुक्रवार को जमा हुए और पेड़ों को पकड़ कर खड़े हो गए। उन्होंने प्रशासन और सांसद को चेतावनी दी कि स्पोर्ट्स सिटी बनाने का फैसला वापस नहीं लिया गया तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।
from Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश न्यूज़, Madhya Pradesh Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Madhya Pradesh Ki Taza Khabar, मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, MP News | Navbharat Times https://ift.tt/3pmXwgy
via IFTTT