Top Story

Khargone News: बेटी पैदा हुई तो जलाने की धमकी, दहेज के लिए घर से निकाला, 3 दिन की नवजात को लेकर थाने पहुंची पीड़िता

खरगोन: केंद्र और राज्य सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद दहेज का दंश अब भी समाज में मौजूद है। बेटी के जन्म पर मां को प्रताड़ित करने का चलन भी अब तक खत्म नहीं हुआ। मध्य प्रदेश के खरगोन में दहेज के लिए पत्नी को प्रताड़ित करने और बेटी पैदा होने पर उसे जलाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। नवविवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने डॉक्टर पति, सास, ससुर और दो ननद के खिलाफ मामला दर्ज किया है। खरगोन के चिश्तिया नहर निवासी पीड़िता का निकाह गुलशन नगर में रहने वाले डॉक्टर से एक वर्ष पहले 20 जून को हुआ था। निकाह के एक माह बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए नवविवाहिता को परेशान करने लगे।

 ससुराल वालों की मांग पूरी करने की पीड़िता के मायके वालों ने हरसंभव कोशिश की, लेकिन उनकी मांगें बढ़ती गईं। हद तब हो गई जब महिला को दहेज के लिए ससुराल वालों ने घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद महिला अपने पिता के यहां चिस्तीया नगर में रहने लगी। दो दिन पहले नवविवाहिता ने बेटी को जन्म दिया। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग महिला को बेटी होने पर प्रताड़ित करने उसके मायके पहुंच गए। वे अस्पताल में आ गए और बेटी को छीनकर जलाने का प्रयास करने लगे। परेशान नवविवाहिता 3 दिन की बेटी को लेकर परिजनों के साथ कोतवाली थाने पहुंची और पति, सास, ससुर तथा ननद के खिलाफ मामला दर्ज कराया। 

पीड़ित महिला ने बताया कि ससुराल के लोग अस्पताल पहुंच गए थे। उसे लड़की पैदा हुई तो वहां आकर धमकाने लगे और कहा कि हम इसे जला देंगे। लड़की को उसकी मां से छीनने की भी कोशिश की। उसने बताया कि ससुराल वाले बार-बार दहेज मांगते हैं। पंखा, मिक्सर- सब लाकर दिया, फिर भी परेशान कर रहे हैं। एएसपी डॉ नीरज चौरसिया ने बताया कि नवविवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है। उसने शिकायत की है कि डॉक्टर पति सहित सुसराल पक्ष के लोग एक लाख रुपये और अन्य सामान दहेज में मांग रहे हैं। दहेज के लिए महिला को पहले घर से निकाल दिया और जब बेटी पैदा हुई तो उसे जलाने की धमकियां दी।



from Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश न्यूज़, Madhya Pradesh Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Madhya Pradesh Ki Taza Khabar, मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, MP News | Navbharat Times https://ift.tt/3wgiFLU
via IFTTT