Top Story

MP News : परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी, दोनों परिवारों में रोज झगड़ा, देवर ने बोलेरो चढ़ाकर लड़की के पिता को मारा

खरगोन एमपी के खरगोन जिले (Khargone News) में बोलेरो की टक्कर से एक अधेड़ की मौत (Bolero plated on man) हो गई है। इसे हादसा बताया गया था। पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ है कि यह हादसा नहीं है, बुजुर्ग की हत्या हुई थी। मृतक की बेटी के देवर ने इस घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। खरगोन जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर बलकवाड़ा थाना क्षेत्र के हतोला में एक सप्ताह पहले अधेड़ की दुर्घटना में मौत हो गई थी। जब मामले की जांच की गई तो दुर्घटना में मारे गए मृतक की बेटी का देवर ही हत्यारा निकला है। बलकवाड़ा थाना (Khargone Police) इंचार्ज वरुण तिवारी ने खुलासा करते हुए बताया कि 4 जून 2021 को फरियादी मृतक की पत्नी सेवन्ती बाई ने सूचना दी कि, मेरे पति दिलीप उर्फ दिनेश को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है और उसकी मौके पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई है। सूचना पर थाना बलकवाड़ा ने मर्ग कायम कर जांच में लिया। जांच के दौरान पता चला कि ये दुर्घटना जानबूझ कर की गई है, जिसका उद्देश्य दिलीप को जान से मरना ही था। जांच में यह बात सामने आई है कि मृतक की लड़की ने अपने माता-पिता की मर्जी के बिना शादी की थी। उसके गांव के शिवराम पाटीदार के लड़के मनोज से शादी कर ली थी। इसी को लेकर दोनों परिवारों में झगड़ा होते रहता था। 4 जून की शाम को भी घर के सामने झगड़ा हुआ था। उसी दिन घर लौटते वक्त राजेश ने अपनी बोलेरो से दिनेश को टक्कर मार दी। उसके बाद रोड किनारे पत्थरों से गिरा दिया। घटना के बाद राजेश फरार हो गया था। आरोपी को पकड़ा घटना के बाद पुलिस ने अपने मुखबिरों को एक्टिव कर दिया था। सूचना में मिलते ही पुलिस ने राजेश पाटीदार को गिरफ्तार कर लिया है। जेब से गाड़ी की चाभी भी मिली है। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने हत्या के लिए प्रयोग में लाए गए बोलेरो को जप्त कर लिया है। गाड़ी पर खून के निशान भी मिले हैं।


from Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश न्यूज़, Madhya Pradesh Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Madhya Pradesh Ki Taza Khabar, मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, MP News | Navbharat Times https://ift.tt/3gl8U9R
via IFTTT