Top Story

MP में बिल्डिंग परमिशन के लिए पौधे लगाना अनिवार्य हुआ, नियम बनाने वाला देश का पहला राज्य बना एमपी

भोपाल मध्य प्रदेश में बिल्डिंग परमिशन के लिए पौधे लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पर इसकी घोषणा करते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं सहित हर तरह की बिल्डिंग पर यह नियम लागू होगा। यह नियम बनाने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। सीएम ने यह घोषणा करते हुए कहा कि हमने अपने स्वार्थ के लिए जंगल और जमीन को इतना नुकसान पहुंचाया कि तापमान बढ़ने लगा है। इसके बुरे नतीजे भी सामने आने लगे हैं। अगर हमने सुधार नहीं किया तो सब कुछ बर्बाद हो जाएगा। 

सीएम ने कहा कि पेड़ काटना पाप है। मनुष्य ने भौतिक प्रगति के लिए प्रकृति से खिलवाड़ किया है। पर्यावरण में आया असंतुलन कई समस्याएं पैदा कर रहा है। हमें बचपन से प्रकृति की पूजा करने की सीख दी गई है, लेकिन हम इसका पालन नहीं कर रहे। इसलिए आज हम इतने बड़े संकट में हैं। हमें पर्यावरण को सुधारना होगा। शिवराज ने कहा कि पर्यावरण को बचाए रखने के लिए जरूरी है कि हम साल में कम से कम एक पेड़ लगाएं और उसका संरक्षण करें। 

उन्होंने बताया कि प्रदेश में पौधारोपण के लिए 'अंकुर' अभियान शुरू किया जा रहा है। इसमें भागीदार बनने के लिए 'वायुदूत एप' तैयार किया गया है। आम लोग पौधा लगा कर उसका फोटो एप पर अपलोड कर सकते हैं। सीएम ने रायसेन में रहने वाली सात साल की कोपल को अंकुर अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनाने की भी घोषणा की।



from Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश न्यूज़, Madhya Pradesh Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Madhya Pradesh Ki Taza Khabar, मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, MP News |  https://ift.tt/34N4xxA
via IFTTT