Top Story

फिर दिल्ली दरबार में कैप्टन, क्या पंजाब की जंग में बीच का रास्ता निकाल सकेंगी सोनिया?

चंडीगढ़/नई दिल्ली पंजाब कांग्रेस में जारी सियासी गतिरोध के बीच सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी से मिलने पहुंच गए हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह और सोनिया गांधी के बीच ये मुलाकात दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्षा के घर पर होनी है। माना जा रहा है कि इस मीटिंग में राहुल गांधी भी शामिल होंगे। हालांकि अब तक इसपर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में पार्टी के भीतर मतभेद की स्थितियां दिख रही हैं। पार्टी में अमरिंदर सिंह के गुट के लोग के गुट के सामने खड़े हैं। बीते दिनों सिद्धू ने दिल्ली में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की थी। अमरिंदर करेंगे गतिरोध के अंत की कोशिश इसी दौरान अमरिंदर सिंह ने चंडीगढ़ के अपने घर पर समर्थक विधायकों को साथ लंच किया और शक्ति प्रदर्शन की कोशिश की। चुनाव से पहले सोनिया और अन्य नेताओं से मुलाकात कर अमरिंदर सिंह संगठन का गतिरोध करने की कोशिश करेंगे। कैप्टन अमरिंदर से पहले सिद्धू प्रियंका गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात कर चुके हैं। पंजाब के संगठन में बदलाव की अटकलें बता दें कि पंजाब की सरकार में हाल ही में कुछ बदलावों का प्रस्ताव रखा गया है। इसके अलावा पार्टी संगठन में भी कुछ फेरबदल की बात कही जा रही है। खबरें हैं कि पंजाब कांग्रेस के कुछ नेता अमरिंदर सिंह के नेतृत्व से नाराज हैं और इस गुट की अगुवाई सिद्धू कर रहे हैं।


from https://ift.tt/3qQGyrn https://ift.tt/2EvLuLS