Top Story

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने खेला बास्केटबॉल, कांग्रेस ने कसा तंज- अभीतक व्हील चेयर पर ही देखा, भगवान हमेशा उन्हें स्वस्थ रखे

भोपाल मध्य प्रदेश के भोपाल संसदीय क्षेत्र से BJP सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर (BJP MP Pragya Singh Thakur) का बास्केटबॉल खेलते सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वायरल वीडियो को लेकर कांग्रेस ने तंज करते हुए कहा कि अभी तक यही पता था कि किसी चोट के कारण वो ठीक से खड़ी और चल फिर भी नहीं सकती है…? ईश्वर उन्हें हमेशा स्वस्थ रखे। वीडियो में दिखाई देता है कि भगवा वस्त्र पहने हुए बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर अपने हाथ से बॉल को उछालते हुए बास्केट तक ले जाती हैं और फिर उछलकर बॉल को बास्केट में डालकर गोल करती हैं। इस दौरान उनके साथ मौजूद अधिकारी और कार्यकर्ता ताली बजाते हैं। यह वीडियो भोपाल में स्टेडियम का बताया जा रहा है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने प्रज्ञा ठाकुर के वीडियो को ट्वीट करते हुए तंज कसा है। नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट करते हुए लिखा, "भोपाल की भाजपा सांसद साध्वी ठाकुर को अभी तक व्हील चेयर पर ही देखा था लेकिन आज उन्हें भोपाल में स्टेडीयम में बास्केट बॉल पर हाथ आज़माते देखा तो बड़ी ख़ुशी हुई। अभी तक यही पता था कि किसी चोट के कारण वो ठीक से खड़ी और चल फिर भी नहीं सकती है…? ईश्वर उन्हें हमेशा स्वस्थ रखे...।"


from Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश न्यूज़, Madhya Pradesh Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Madhya Pradesh Ki Taza Khabar, मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, MP News | Navbharat Times https://ift.tt/3yldvz1
via IFTTT