Top Story

Leopard on NH-44: जाली फांदकर एनएच-44 पर आया तेंदुआ, छह महीने पहले बनी फोरलेन पर दिखते हैं बाघ और अन्य जंगली जानवर

सिवनी शुक्रवार दोपहर नेशनल हाईवे-44 से गुजरने वाले राहगीरों के आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा। दोपहर करीब तीन बजे उन्हें सड़क किनारे तेंदुआ बैठा दिखा। वह काफी देर तक ऐसे ही बैठा रहा। इस दौरान वहां से गुजर रहे वाहनों में बैठे लोग उसका वीडियो बनाते रहे जो अब वायरल हो रहे हैं। यह नजारा सिवनी जिले में के बफर जोन में देखने को मिला। एनएच-44 पर कुरई घाटी के पास फोरलेन पर शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे तेंदुआ आ गया। राहगीरों ने फोरलेन सड़क किनारे बैठे संकेतक बोर्ड के पोल से चढ़कर जंगल की ओर भागने के पल को कैमरे में कैद कर लिया। हालांकि, अचानक तेंदुए को देखकर एक बार तो लोग सहम गए। फिर, कुछ हिम्मत कर उसके काफी नजदीक तक पहुंच गए और वीडियो बनाया। मोहगांव से खवासा तक फोरलेन का निर्माण वन्य प्राणियों की सुविधा को देखते हुए किया गया है। वन्य प्राणी फोरलेन में ना आ सकें, इसे ध्यान में रखकर फोरलेन के दोनों और ऊंची जालियां लगाई गई हैं। इसके बाद भी कुछ जगह से फोरलेन खुला हुआ है। यहीं से वन्य प्राणी फोरलेन में आ जाते हैं। पिछले 2 महीने में तेंदुआ और टाइगर सड़क पर देखे जा चुके हैं। पेंच टाइगर रिजर्व के अधिकारियों के मुताबिक इसी खुले स्थान से तेंदुआ फोरलेन में आया होगा। पूर्व में फोरलेन के निर्माण के दौरान भी वायसन व टाइगर फोरलेन में देखे जा चुके हैं। हालांकि वन्य प्राणियों के निर्बाध आवागमन के लिए मोहगांव से कुरई घाटी तक 14 अंडर पास बनाए गए हैं। इसके बाद भी वे फोरलेन में आ रहे हैं।


from Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश न्यूज़, Madhya Pradesh Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Madhya Pradesh Ki Taza Khabar, मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, MP News | Navbharat Times https://ift.tt/3hWabDS
via IFTTT