Top Story

MP News: अब नाइट कर्फ्यू में भी छूट, रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक तक रहेंगी बंदिशें

भोपाल : मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण में लगातार आ रही कमी को देखते हुए अब नाइट कर्फ्यू में भी छूट () दी गई है। नाइट कर्फ्यू अब रात 10 की बजाय 11 बजे () से शुरू होगा और सुबह 6 बजे तक जारी रहेगा। शुक्रवार को जारी गाइडलाइन में इसे तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम और बचाव के लिए शुक्रवार को नए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। प्रदेश के सभी नगरीय क्षेत्रों में अब रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू रात 10 बजे के स्थान पर रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा। प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 43 नए मामले सामने आए और आठ लोगों की मौत हुई। कोरोना की दूसरी लहर जब अपने चरम पर थी, तब रोजाना नए मामलों की संख्या 15 हजार के भी पार चली गई थी। लॉकडाउन लगाने के बावजूद वायरस के संक्रमण को कंट्रोल करना मुश्किल साबित हो रहा था। धीरे-धीरे हालात सुधरने के बाद पहले दिन के समय छूटें दी गईं और अब नाइट कर्फ्यू में भी छूट की शुरुआत हुई है। प्रदेश के 52 जिलों में से 35 जिलों में पिछले 24 घंटों में एक भी नया कोरोना संक्रमित व्यक्ति नहीं मिला है। 13 जिलों में फिलहाल कोरोना वायरस का एक भी मरीज नहीं है। शुक्रवार को कोविड-19 के सबसे ज्यादा 12 नए मामले इंदौर में आए जबकि भोपाल में छह नए मामले मिले। प्रदेश में कोरोना वायरस ( ) से अब तक कुल 7,89,887 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 8,989 मरीजों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में अब तक 7,80,384 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव केस की कुल संख्या कम हो कर 514 रह गई है। शुक्रवार को भी 54 रोगी टीक हुए।


from Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश न्यूज़, Madhya Pradesh Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Madhya Pradesh Ki Taza Khabar, मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, MP News | Navbharat Times https://ift.tt/2SJJtWt
via IFTTT