Top Story

इंदौर से दुबई गए 109 यात्री, साढ़े 10 बजे पूरी हो गई थी रैपिड पीसीआर जांच


इंदौर  को सीधे दुबई से जोड़ने वाली एयर इंडिया की उड़ान बुधवार दोपहर रवाना हुई। विमान में इंदौर से 109 यात्री सवार होकर गए, जबकि शेष यात्री बेंगलुरु से आए थे। प्रबंधन के अनुसार सुबह 8 बजे से ही यात्री एयरपोर्ट पहुंचने लगे थे। रैपिड पीसीआर जांच जरूरी होने से यात्रियों ने इसके लिए एयरपोर्ट पर बने काउंटर पर रजिस्ट्रेशन करना शुरू कर दिया था। सुबह साढ़े 10 बजे तक 96 यात्रियों की जांच हो गई थी। शेष बच्चे होने से उनकी जांच नहीं की गई। हालांकि जांच में कोई भी पाजिटिव नहीं मिला है।

 छह घंटे पहले की रिपोर्ट होने पर ही यात्रियों को विमान में सवार होने दिया जाता है। बीते दिनों एक यात्री की रिपोर्ट पाजिटिव आने पर उसे विमान में सवार होने से रोक दिया गया था। जबकि उसकी आरटीपीसीआर निगेटिव थी। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश से एकमात्र सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ान को यात्रियों का अच्छा खासा प्रतिसाद मिल रहा है। बुधवार को जाने वाली उड़ान की सीटें रविवार शाम तक ही बुक हो जाती हैं।

 वहीं अब तो दुबई से इंदौर आने वाली उड़ान में भी यात्रियों को सीट आसानी से नहीं मिल रही है। इंदौर से दुबई जाने वाली उड़ान का किराया अपने अधिकतम स्तर 60500 तक भी पहुंच चुका है। इस उड़ान को सप्ताह में तीन दिन करने की मांग ट्रैवल एजेंट लंबे समय से कर रहे हैं। संभावना है कि अगले माह से एयर इंडिया इसे सप्ताह में तीन दिन कर देगी।

from Nai Dunia Hindi News - madhya-pradesh : indore https://ift.tt/2ZK0Md5