Top Story

एमपी बीजेपी में बड़ा बदलाव, छह संगठन मंत्रियों को हटाया, जानिए, किनके पास क्या थी जिम्मेदारी

भोपाल बीजेपी (MP BJP) में परिवर्तन का दौर जारी है। एमपी में बीजेपी ने संगठन के अंदर बड़ा बदलाव किया है। बीजेपी ने प्रदेश में अपने छह संभागीय संगठन मंत्रियों को हटा दिया है। उन सभी को प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बना दिया है। इस फैसले के साथ ही प्रदेश में संगठन मंत्री के पद रिक्त हो गई हैं। इसके बाद से प्रदेश में संगठन महामंत्री सुहास भगत और सह संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा पूरी व्यवस्था देखेंगे। हटाए गए लोगों में शैलेंद्र बरुआ हैं, इनके पास जबलपुर और नर्मदापुरम की जिम्मेदारी थी। जितेंद्र लिटोरिया, इनके पास उज्जैन संभाग की जिम्मेदारी थी। आशुतोष तिवारी के पास के ग्वालियर और भोपाल संभाग की जिम्मेदारी थी। श्माम महाजन के पास रीवा-शहडोल की जिम्मेदारी थी। इसके अलावे जयपाल सिंह चावड़ा के पास इंदौर की जिम्मेदारी थी। साथ ही केशव सिंह भदौरिया के पास सागर और चंबल की जिम्मेदारी थी। ये सभी लोग अब प्रदेश कार्यसमिति में शामिल हो गए हैं। राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश भी भोपाल में रहेंगे वहीं, बीजेपी के अंदर एक और बदलाव हुआ है। अब राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश भी भोपाल में ही बैठेंगे। कुछ महीने तक वह स्थाई रूप से भोपाल में रहेंगे। यहीं से वह संगठन और सरकार की गतिविधियों पर नजर रखेंगे। कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि बीजेपी में अब संभागीय मंत्री का पद खत्म हो सकता है। वहीं, चर्चा है कि हटाए गए लोग निगम और मंडल चुनाव की व्यवस्था में लगाए जा सकते हैं। राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश के यहां रहने के बाद इनकी संभागीय मंत्रियों की भूमिका कम हो गई थी। प्रदेश में जल्द ही निकाय चुनाव होने वाले हैं। इस बीच बीजेपी को संगठन को मजबूती प्रदान करने में जुटी है। इस बदलाव को उसी कड़ी से जोड़कर देखा जा रहा है।


from Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश न्यूज़, Madhya Pradesh Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Madhya Pradesh Ki Taza Khabar, मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, MP News | Navbharat Times https://ift.tt/3C8K5Gd
via IFTTT