Top Story

हिंदूवादी संगठन ने सुदामा नगर में कपड़े बेच रहे चार संदिग्धों को पुलिस को सौंपा


हिंदूवादी संगठन ने सुदामा नगर में कपड़े बेच रहे चार संदिग्धों को पुलिस को सौंपा

इंदौर  हिंदूवादी संगठन ने रविवार को सुदामा नगर में कपड़े व चादर बेच रहे चार संदिग्ध युवकों को पकड़कर अन्नापूर्णा थाना पुलिस को सौंपा। संगठन के सदस्यों का कहना था कि वे एक ही कालोनी में बार-बार घूमते हुए नजर आ रहे थे। सदस्यों ने बताया कि वे संदिग्धों के पास किसी प्रकार का पहचान पत्र भी नहीं था। पुलिस को सौंपने गए सदस्यों ने संदिग्धों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने जब संदिग्धों का पता लगाया तो वह उत्तर प्रदेश के रहने वाले निकले और यहां वे चंदननगर क्षेत्र में किराए से रहते हैं। उनसे आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज भी बुलवाए और उनकी पहचान की। वे जहां से सामग्री खरीदते हैं, इस बारे में भी जानकारी निकाली। पुलिस को जब कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली तो उन्हे छोड़ दिया है। हालाकि पहचान के दस्तावेजों में दिए पते के आधार पर उनकी जानकारी निकाली जा रही है।

इंदौर  राऊ थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में रहने वाले तीन साल के अरेबिक ने रविवार शाम को गलती से घर में रखी जहरीली दवा खा ली। मां कविता पत्नी अनिल ने जब बेसुध हालत में अपने बेटे को देखा तो उसने भी उसी जहर को खा लिया। दोनों की हालत बिगड़ी तो अनिल दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचा। राऊ थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों का एमवाय में इलाज चल रहा है। हालांकि हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

from Nai Dunia Hindi News - madhya-pradesh : indore https://ift.tt/3kDUgwp