Top Story

देश के सबसे स्वच्छ शहर में सफाई मित्रों का यूं हुआ सम्मान, मंत्री और कलेक्टर-कमिश्नर ने सड़कों और गलियों से उठाया कचरा


इंदौर
पूरे देश में स्वच्छता में नंबर वन शहर () इंदौर में बुधवार को अनोखा नजारा देखने को मिला। बुधवार सुबह से ही शहर की सड़कों और गलियों में सफाई मित्र नजर नहीं आए। इस दौरान शहर को साफ रखने की जिम्मेदारी प्रदेश के मंत्री () और इंदौर के प्रशासनिक अधिकारियों ने उठा ली। ये सभी लोग शहर की सड़कों की सफाई करते और कचरा उठाते नजर आए। इसका कारण यह था कि मंगलवार को गोगानवमी थी और इसके अगले दिन सफाई मित्रों के लिए अवकाश ( ) रहता है। बुधवार को जब प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट (), कलेक्टर मनीष सिंह, निगम आयुक्त प्रतिभा पाल और बीजेपी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे सड़कों पर सफाई के लिए उतरे। उन्होंने सड़कों और गलियों के कचरे को झाड़ू से साफ किया। ये नजारा देखकर सड़क पर से गुजरने वाले लोग चौंक गए। हालांकि बाद में उन्हें पता चला कि ये सब सफाई मित्रों के सम्मान में किया जा रहा है। इंदौर के सफाई मित्र साल में 364 दिन 24 घंटे शहर को स्वच्छ रखने के लिए मेहनत करते हैं। जब गोगानवमी का अगला दिन आता है तो वे अवकाश पर होते हैं। इंदौर दरअसल देश का एक मात्र ऐसा शहर भी है, जहां वाल्मीकि समाज अपनेआराध्य देवता वीर गोगादेव के जन्मदिन को गोगानवमी के रूप में मनाता है। वे यह त्योहार द्वारा बड़े धूमधाम से मनाते हैं। इंदौर को साफ रखने वाले अधिकतर सफाई मित्र वाल्मीकि समाज के ही हैं। गोगानवमी के अगले दिन वे काम पर नहीं आते। सफाई मित्रों के सम्मान और शहर की स्वच्छता बरकरार रहे इसके लिए जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और सामाजिक संगठनों ने बुधवार सुबह से ही शहर के अलग-अलग इलाकों में मोर्चा संभाला और शहर की सफाई में जुट गए। श्रमदान के दौरान इंदौर निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने कहा कि मंगलवार को गोगानवमी का त्योहार था और सफाई मित्र हर्षोल्लास के साथ यह पर्व मनाते हैं। परम्परागत रूप से गोगानवमी के अगले दिन सफाई मित्रों का अवकाश रहता है। इसलिए इस दिन देश का सबसे साफ शहर खुद अपनी सफाई में जुट जाता है। कलेक्टर मनीष सिंह ने भी बताया कि गोगानवमी के अवसर पर इंदौर में सफाई मित्रों के सम्मान में उन्हें अवकाश दिया जाता है। ऐसे में सामाजिक संगठन से लेकर जनप्रतिनिधि और अधिकारीगण शहर की सफाई व्यवस्था को दुरूस्त रखते हैं।


from Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश न्यूज़, Madhya Pradesh Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Madhya Pradesh Ki Taza Khabar, मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, MP News | Navbharat Times https://ift.tt/2WPmkDT
via IFTTT