Top Story

बच्चे लेकर घर से भागा पति, पत्नी जहर खाकर पहुंची थाने

बच्चे लेकर घर से भागा पति, पत्नी जहर खाकर पहुंची थाने

इंदौर। द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के कुंदन नगर में 25 वर्षीय नेहा बेदी ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। नेहा बदहवास अवस्था में थाने भी पहुंच गई। पुलिस ने उसके पति सूरज पर केस दर्ज किया है। आरोप है कि सूरज दो बच्चों को लेकर घर से भाग गया था।

टीआइ सतीश द्विवेदी के मुताबिक, घटना शनिवार देर रात की है। नेहा और सूरज में अनबन चल रही है। चार बार अदमचेक कट चुके हैं। पहले भी वह सूरज के कारण आत्महत्या की कोशिश कर चुकी है। रात को वह थाने आई तो बताया कि सूरज ने उससे विवाद किया और बच्चों को लेकर भाग गया। हालांकि पुलिसकर्मियों ने समय रहते नेहा को अस्पताल भिजवा दिया। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। इसी तरह खजराना थाना पुलिस ने अली कालोनी निवासी सना की शिकायत पर पति जाहिद हुसैन सहित शाहिद हुसैन और जेबुनिशा के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है।

इंदौर। विजय नगर पुलिस ने रविवार तड़के काम्बिंग गश्त की। क्षेत्र के चिह्नित अपराधियों की सूची बनाई और घर पर छापा मार दिया। सुबह होने के पहले पुलिस वालों को देख बदमाश घबरा गए। पुलिस ने करीब 25 बदमाशों को पकड़ लिया। टीआइ तहजीब काजी के मुताबिक मयूर शुक्ला, सुमित शर्मा, विकास गुर्रा, उदय भालेकर, मनमोहन दीक्षित, पंकज सूरवानी, सोनू जाट, दिनेश मोरे, रवि तनौरे और कार्तिक उर्फ भोला खंगवाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को देख भोला तो घर की दीवार कूदकर भाग रहा था। टीआइ ने टांग पकड़कर खींच लिया। सभी के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की है।

डेढ़ महीने पहले चेन लूटी, केस अब दर्ज हुआ

इंदौर। अन्नापूर्णा थाना क्षेत्र में लगातार लूट की वारदातें लगातार हो रही हैं। दो दिन पहले ही चेन लूट की घटना हुई थी। पुलिस ने शनिवार को लूट का एक और मामला दर्ज किया है। हालांकि मामला डेढ़ महीने पुराना है। जयजगत कालोनी निवासी 23 वर्षीय विपुल पुत्र भारत हरयानी ने बाइक सवार दो बदमाशों के खिलाफ शिकायती आवेदन दिया था। विपुल ने बताया कि शाम को घर के बाहर टहलते हुए मोबाइल पर बात कर रहा था। तभी बाइक सवार बदमाश मोबाइल छीन ले गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।

गोदाम से एलईडी, गैस चूल्हे सहित एक लाख का माल चोरी

इंदौर। प्रताप नगर माणिकबाग निवासी 65 वर्षीय हरभजन सिंह की शिकायत पर लसूड़िया थाना पुलिस ने शनिवार को चोरी का केस दर्ज किया। उन्होंने बताया कि उनका पिपलिया कुमार मंगल कंपाउंड में मुकेश रेडियो के नाम से गोदाम है। 2 सितंबर की रात वे गोदाम बंद कर घर गए थे। दूसरे दिन पहुंचे तो पता चला कि गोदाम से एलईडी, गैस चूल्हे और अन्य सामग्री सहित करीब एक लाख का माल चोरी हुआ है।

 उन्होंने घटना के फुटेज पुलिस को सौंपे, जिसमें पांच बदमाश शटर उचकाकर चोरी करते दिख रहे हैं। रावजीबाजार थाना पुलिस ने भी शनिवार को केशरबाई बगीचा निवासी सिंघराम राजपूत की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज किया। सिंघराम ने बताया कि सोने के जेवर और पांच हजार सहित करीब 50 हजार रुपये का माल चोरी हुआ।


from Nai Dunia Hindi News - madhya-pradesh : indore https://ift.tt/3zHidqX