चूहे के शिकार पर कोबरा, पकड़ने के लिए ऊपर से लगाया छलांग, छह सेकंड पहले उठकर भागा था युवक

रायसेन
दुकान की गेट पर खड़ा होकर युवक मोबाइल पर कुछ देख रहा था। देखते-देखती दुकान के अंदर बैठ गया। बैठते के साथ ही उसने ऊपर की ओर देखा। ऊपर उसे कुछ ऐसा दिखा कि वह दौड़कर वहां से भाग निकला। अगर थोड़ी देर हो जाती तो उसकी जान भी जा सकती थी। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में रेकॉर्ड हो गया है। यह वीडियो (Cobra Jumped In Shop) रायसेन जिले के औबेदुल्लागंज का है।
दरअसल, दुकान के अंदर एक विशाल कोबरा सांप चूहे का शिकार कर रहा था। इस दौरान चूहा विशाल सांप से बचने की कोशिश में लगा हुआ था। वहीं, कोबरा उसका पीछा कर रहा था। देनों पर दुकान में सामान रखने के लिए ऊपर में बने रैक पर उछल कूद कर रहे थे। इस दौरान युवक अंदर प्रवेश कर गया। समय रहते उसने सांप को देख लिया, नहीं तो सांप युवक को डस सकता था।
रायसेन जिले के औबेदुल्लागंज स्तिथ चौहान ढाबे के करीब एक पान मसाला की दुकान है। वीडियो छह सितंबर का है। वीडियो में दिख रहा है कि युवक अपनी सीट पर बैठता है। तभी उसे कुछ हलचल सुनाई देती है। जैसे ही ऊपर देखता है तो कोबरा नजर आता है। इसके बाद युवक भाग जाता है। थोड़ी देर बाद ही कोबरा चूहे को खाने के लिए युवक की सीट पर छलांग लगा दिया।
गनीमत रही कि युवक दुकान से निकल गया था। इसके बावजूद चूहा कोबरा के हाथ नहीं लगा। इसके बाद वह बेचैन होकर दुकान में घुमता रहा। कोबरा इतने गुस्से में था कि उसे जहां भी लगता, वहां छलांग लगाकर चूहे को देखता। कुछ देर तक वह दुकान में इसी तरह से घुमता रहा है। सीसीटीवी वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।
from Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश न्यूज़, Madhya Pradesh Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Madhya Pradesh Ki Taza Khabar, मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, MP News | Navbharat Times https://ift.tt/2VE1AP4
via IFTTT