दिग्विजय के बयान पर बिफरे बीजेपी नेता, केंद्रीय मंत्री ने कहा- वे मर्यादा का उल्लंघन कर रहे

भोपाल
आरएसएस और तालिबान को एक जैसा बताने वाले दिग्विजय सिंह के बयान पर बीजेपी नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने दिग्विजय के बयान को मर्यादाओं का उल्लंघन बताया है। दिग्विजय ने शुक्रवार सुबह ट्वीट कर कहा था कि महिलाओं के मामले में तालिबान और आरएसएस की सोच एक जैसी है। पटेल ने कहा कि दिग्विजय सिंह विरोध करने की जल्दबाजी में रहते हैं। वे भूल जाते हैं कि वे भारतीय संस्कृति, सनातन धर्म, हमारे वे संगठन जो राष्ट्र के लिए दिल जान से मदद करते हैं, उन सभी की मर्यादाओं का वे लगातार उल्लंघन करते हैं। दिग्विजय ने शुक्रवार सुबह ट्वीट कर कहा था कि आरएसएस और तालिबान की सोच एक जैसी है। वे मोहन भागवत के बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे जिसमें उन्होंने कहा था कि महिलाओं को घर-गृहस्थी संभालना चाहिए। अफगानिस्तान में तालिबान की चर्चा करते हुए दिग्विजय ने कहा कि तालिबान सरकार में किसी महिला को मंत्री नहीं बनाया गया क्योंकि संगठन महिलाओं को इसके योग्य नहीं मानता। दिग्विजय ने तालिबान सरकार को लेकर बीजेपी सरकार के रुख पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि तालिबान सरकार को मान्यता देगी या नहीं।
from Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश न्यूज़, Madhya Pradesh Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Madhya Pradesh Ki Taza Khabar, मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, MP News | Navbharat Times https://ift.tt/3ngpT0R
via IFTTT