Top Story

बिना मास्क वैक्सीन लगा रही थी एएनएम, सवाल पर भड़की, कहा- कलेक्टर और सीएम को डाल दो वीडियो

सिवनी एमपी (Madhya Pradesh News Video) के सिवनी जिले में एएनएम (ANM Video Viral) का एक वीडियो वायरल है। वायरल वीडियो में मैडम का तेवर देखकर अच्छे-अच्छे लोग डर जाएंगे। बिना मास्क पहने वैक्सीनेशन कार्य में लगी एएनएम टोकने पर लोगों को धमका रही है। साथ ही उन्हें सीधे अंदर करवाने की बात कर रही है। बेखौफ एएनएम लोगों को धमकी दे रही है कि वीडियो कलेक्टर और सीएम को भेज दो। सोशल मीडिया पर एएनएम का धमकाते हुए वीडियो अब वायरल है। दरअसल, सिवनी जिले के कान्हीवाड़ा स्वास्थ्य केंद्र के छतरपुर गांव में वैक्सिनेशन अभियान चल रहा था। वैक्सीन की डोज लेने ग्रामीण वैक्सीन सेंटर में पहुंचे। यहां कार्यरत महिला स्वास्थ्यकर्मी योगिता मिश्रा बिना मास्क पहने लोगों को वैक्सीन लगा रही थी। ग्रामीणों ने उनसे आग्रह किया कि आप पहले मास्क लगा लीजिए। इतना कहने के बाद एएनएम भड़क गई। उसके बाद ग्रामीणों को खरीखोटी सुनाने लगी। गांव के लोगों ने इसका वीडियो बनना शुरू कर दिया तो वह सीट छोड़कर उठ गई। सीएम और कलेक्टर को भेज दो महिला स्वास्थ्यकर्मी लोगों से कहती रही कि हमको नियम मत सिखाओ, यहां से बाहर निकलो। अगर आपको दिक्कत है तो यहां से जाइए। इस दौरान वह चिल्लाकर लोगों से पूछ रही थी कि और यहां किस-किस को दिक्कत हो रही है। आप वीडियो बना लो, जिसको जो बनाना है, वो बना लो। एएनएम ने कहा कि डाल भी देना, जहां डालना है, डाल दो। सीएम को डाल दो और कलेक्टर को डाल दो। अंदर करवा देंगे तमतमाए एएनएम लोगों को जबरदस्त तरीके से हड़का रही थी। वह कह रही थी कि आप लोग यहां तमाशा मचाए हुए हैं। इस दौरान किसी ने कुछ जवाब दिया तो एएनएम और भड़क गई। उस शख्स से कहा कि ऐ, ढंग से बात करना। सीधे अंदर करवा दूंगी। इस दौरान बहस करने वाले शख्स के बारे में महिला स्वास्थ्यकर्मी पूछ रही थी कि इसका नाम क्या है।


from Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश न्यूज़, Madhya Pradesh Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Madhya Pradesh Ki Taza Khabar, मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, MP News | Navbharat Times https://ift.tt/3C2l0fY
via IFTTT