Top Story

Indore News: सोयाबीन तेल में मामूली सुधार, मूंगफली तेल इंदौर 20 रुपये और टूटा



Indore News:  मूंगफली की आवक गुजरात तरफ बढ़ने से प्लांट पूरी क्षमता के साथ चलने लगे हैं जिससे मूंगफली तेल की उपलब्धता बाजारों में बढ़नी शुरू हो गई है। इस वजह से बाजारों में मूंगफली तेल के दाम धीरे-धीरे नीचे उतरने लगे हैं। बुधवार को मूंगफली तेल इंदौर 20 रुपये टूटकर 1510-1530 रुपये प्रति 10 किलो रह गया। दूसरी ओर देशभर में सोयाबीन की आवक धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। बुधवार को मध्यप्रदेश में सोयाबीन की आवक 1 लाख 60 हजार बोरी के करीब बताई गई।


मंडियों में सोयाबीन 3000 से लेकर 6500 और प्लांट खरीदी भाव 6000-7000 रुपये प्रति क्विंटल तक बोला जा रहा है। सोया तेल में भी अपेक्षित ग्राहकी नहीं होने से भाव में स्थिरता रही। सोया तेल इंदौर 1333-1335 रुपये प्रति 10 किलो बोला गया। महाराष्ट्र की बाढ़ से विदर्भ क्षेत्र में सोयाबीन की फसल को खासा नुकसान होता दिख रहा है। इससे पहले तक महाराष्ट्र में सोया उत्पादन अब तक का सबसे बेहतर माना जा रहा था। बारिश से कपास की फसल को भी नुकसान हो रहा है। हरियाणा-पंंजाब में कपास पर पिंक बाल वर्म के प्रकोप की सरकारी विभागों ने पुष्टि कर दी है। कपास्या के लिए समय तेजी का माना जा रहा है।

मूंगफली तेल इंदौर 1510-1530 सोया तेल 1333-1335 सोया साल्वेंट 1260-1265 इंदौर पाम 1290 मुंबई मूंगफली तेल 1525 मुंबई पाम 1210 सोया तेल 1323 राजकोट तेलिया 2340 गुजरात लूज 1475 काटन 1370 रु. प्रति 10 किलो के भाव बताए गए। कपास्या खली- इंदौर, देवास, उज्जैन 2050 खंडवा-बुराहनपुर 2025 (60 किलो) अकोला 2625 रुपये के भाव रहे।

लूज तेल (प्रति 10 किलो) : इंदौर मूंगफली तेल 1510 से 1530, मुंबई मूंगफली तेल 1525, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1333 से 1335, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1260 से 1265, मुंबई सोया रिफाइंड 1323, मुंबई पाम तेल 1210 , इंदौर पाम 1290, राजकोट तेलिया 2335-2340, गुजरात लूज 1470 से 1475, कपास्या तेल इंदौर 1365-1370 रुपये।


तिलहन : सरसों 7400-7500, रायड़ा 7100-7300, सोयाबीन 5300 से 6500 रुपये क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पाट 63000 से 64000 रुपये टन।

सोया तेल प्लांट भाव- प्रकाश 1333, विप्पी 1335, धानुका 1324, अमृत 1330, एमएस सालवेक्स 1325, एवी 1335 व बजरंग 1337 रुपये।

प्लांटों के सोयाबीन भाव - पचौर 6100, प्रेस्टीज 6200, धानुका 5500, एवी 6151, महाकाली 6400, लक्ष्मी 6000 व रुचि 5900 रुपये।

कपास्या खली (60 किलो भरती) बिना टैक्स भाव - इंदौर 2050, देवास 2050, उज्जैन 2050, खंडवा 2025, बुरहानपुर 2025, अकोला 2625 रुपये।


from Nai Dunia Hindi News - madhya-pradesh : indore https://ift.tt/2WpQAVT