Top Story

Jabalpur Railway News : रेलयात्रियों की और बेहतर सुरक्षा के आश्वासन संग खूब रहा मोटर साइकल शो व परेड का प्रदर्शन



जबलपुर, रेलवे स्टेडियम में रेलवे सुरक्षा बल के 37वें स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही सुरक्षा बल के सदस्यों ने आकर्षक परेड का प्रदर्शन कर अपनी एकता व अनुशासन का परिचय दिया। इस अवसर पर महाप्रबंधक पश्चिम मध्य रेल शैलेंद्र सिंह मुख्य अतिथि रहे और उन्होंने परेड की सलामी ली। पश्चिम मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष अर्चना सिंह भी मौजूद रहीं।


जवान इसी तरह करते रहेंगे सुरक्षा : मुख्य अतिथि ने रेलवे सुरक्षा बल द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों की जानकारी ली और कहा कि रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी व जवान इसी प्रकार रेलवे को सुरक्षा प्रदान करते रहेंगे। साथ ही रेलयात्रियों की सुरक्षा में उत्तरोत्तर बढ़ोत्तरी करेंगे। मुख्य अतिथि ने रेलवे सुरक्षा बल के आधुनिकीकरण व उन्नयन पर भी जोर दिया और बीते एक साल में रेलवे सुरक्षा बल, पश्चिम मध्य रेलवे की उपलब्धियों के बारे में बताया। रेल सुरक्षा बल को भविष्य में और अच्छा कार्य करने के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

 

इससे पूर्व स्वागत भाषण में रेलवे सुरक्षा बल के महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त द्वारा सभी आंगतुकों पश्चिम मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष का भी स्वागत किया गया। इस अवसर पर महानिरीक्षक द्वारा परेड समारोह में पधारे सभी प्रमुख विभागाध्यक्षों व वरिष्ठ अधिकारियों को भी धन्यवाद दिया गया। महानिरीक्षक द्वारा समारोह में उपस्थित ज्यूडीशियल अफसर, अन्य विभागों के अतिथियों व रेलवे सुरक्षा बल के सेवानिवृत्त अधिकारी और बल सदस्यों का भी स्वागत किया गया।


सुरक्षा बल ने दी शानदार प्रस्‍तुति : महानिरीक्षक द्वारा रेलवे सुरक्षा बल द्वारा किए गए अच्छे कार्यों की भी जानकारी दी गई। साथ ही स्टाफ को बेहतर कार्य प्रणाली को अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक द्वारा जारी किए गए महानिदेशक अधिचिन्ह व प्रशस्ति-पत्र को वितरित किया गया। परेड के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत् डॉग शो, मोटर साइकिल शो और गेड़ी नृत्य का प्रदर्शन रेलवे सुरक्षा बल के स्टाफ द्वारा किया गया। रेलवे सुरक्षा बल के इस परेड के प्रदर्शन से प्रसन्न होकर महाप्रबंधक, पश्चिम मध्य रेल द्वारा पुरस्कार दिया गया।


https://ift.tt/2XVib1j https://ift.tt/3lXpVZ7