Top Story

MP News: प्रदेश के कई जिलों में डेंगू का कहर, एक-तिहाई मामले अकेले मंदसौर में


भोपाल :
 कोरोना वायरस की तीसरी लहर की आशंका के बीच मध्य प्रदेश के कई जिलों में डेंगू का खतरा गंभीर होता जा रहा है। पूरे राज्य में अब तक डेंगू के 2232 मरीज () मिल चुके हैं। मंदसौर () में हालत सबसे ज्यादा खराब है। यहां पर अब तक 735 मामले मिले हैं जो प्रदेश में मिले कुल मामलों का करीब एक तिहाई है। इसके अलावा भोपाल, छिंदवाड़ा, इंदौर, जबलपुर, रतलाम और आगर मालवा में भी इसके मरीज मिले हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान () ने शुक्रवार को डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने बचाव के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। शिवराज ने कलेक्टरों से कहा कि अस्पतालों की ओपीडी में डेंगू की जांच की व्यवस्था की जाए। उन्होंने हालात की लगातार मॉनिटरिंग के भी निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में केमिकल और साइफेनोथ्रिन की फॉगिंग कराएं। डेंगू पॉजिटिव मरीज के घर के पास 50 घरों में स्प्रे कराने के निर्देश भी उन्होंने दिए। इस दौरान 15 सितंबर को प्रदेश में डेंगू के खिलाफ विशेष अभियान चलाने की घोषणा भी की। पूरे प्रदेश में डेंगू के 612 मरीजों को अब तक अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें 496 स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 86 का इलाज फिलहाल अस्पतालों में चल रहा है। मरीजों की संख्या के मामले में मंदसौर के बाद दूसरे नंबर पर जबलपुर है। यहां डेंगू के अब तक 300 मरीज मिले हैं। इसके अलावा रतलाम में 226, आगर मालवा में 174, भोपाल में 147, छिंदवाड़ा में 132, इंदौर में 95, सिवनी में 70 और धार में 34 मरीज मिल चुके हैं।


from Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश न्यूज़, Madhya Pradesh Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Madhya Pradesh Ki Taza Khabar, मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, MP News | Navbharat Times https://ift.tt/3k21zOk
via IFTTT