MP News : पति को पत्नी पर शक, सरेआम किया 'चीरहरण', डंडे से पीटा... वीडियो वायरल होने पर पांच गिरफ्तार

आलीराजपुर एमपी (Madhya Pradesh News Update) के अलीराजपुर जिले में एक वीडियो सोशल मीडिया (Alirajpur Viral Video News) पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में कुछ लोग महिला की पिटाई कर रहे हैं। इस घटना में महिला का पति भी शामिल है। वीडियो सोंडवा थाने के उमराली गांव का है। महिला के साथ गांव के लोगों ने पति की भी पिटाई की है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। बताया जा रहा है कि महिला की पिटाई चरित्र शंका को लेकर की गई है। महिला के साथ मारपीट के मामले में पुलिस विभिन्न धाराओं के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पांच लोगों को इस केस में गिरफ्तार किया है। अलीराजपुर एसपी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि इस घटना में उसका पति भी शामिल है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों पर 307, 323, 294 और 506 समेत कई धाराएं लगाई गई हैं। एसपी ने कहा कि वीडियो बनाकर वायरल करने वाले युवक की भी पहचान कर ली गई है। साथ ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी को जेल भेज दिया गया है। इस मामले में कुछ छह लोग आरोपी है। घटना में महिला का पति, उसके दो दोस्त, माता-पिता और वीडियो बनाने वाला आरोपी है। वीडियो बनाने वाला युवक अभी फरार चल रहा है। अलीराजपुर एसपी ने कहा कि उसकी गिरफ्तारी भी जल्द हो जाएगी। गौरतलब है कि अलीराजपुर जिले से इस तरह के वीडियो आए दिन सामने आते रहते हैं, जिनमें महिलाओं के साथ बर्बरता की जाती हैं। अलीराजपुर आदिवासी बहुल जिला है। दकियानूसी सोच की वजह से यहां महिला के साथ इस तरह का व्यवहार किया जाता है।
from Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश न्यूज़, Madhya Pradesh Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Madhya Pradesh Ki Taza Khabar, मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, MP News | Navbharat Times https://ift.tt/3A6M7pJ
via IFTTT