MP Sports News : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भारतीय महिला हॉकी टीम के सदस्यों को करेंगे सम्मानित

MP Sports News:भोपाल भारतीय महिला हॉकी टीम सोमवार को राजधानी पहुंची। मंगलवार को राजधानी के मिंटो हाल में दोपहर 2.00 बजे सम्मान कार्यक्रम हो रहा है। इसमे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भारतीय महिला टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 31 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता खेलमंत्री यशोधरा राजे सिंधिया करेंगी। हॉकी फेडरेशन ऑफ इंडिया और भारतीय ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष नरेंद्र ध्रुव बत्रा विशिष्ट अतिथि होंगे। खेल संचालक रवि कुमार गुप्ता, हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्रओ निगोमबम हॉकी इंडिया की सीईओ एलीना नार्मन, सचिव राजेंद्र सिंह तथा महिला हॉकी टीम के प्रशिक्षक तुषार खांडेकर, मध्य राज्य महिला हॉकी अकदामी के कोच परमजीत सिंह भी उपस्थित होंगे।
भारतीय महिला हॉकी टीम के सभी सदस्य मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ स्मार्ट सिटी में पौधरोपण करेंगे। इस मौके पर खेल विभाग के अधिकारीगण भी मौजूद रहेंगे।
मुख्यमंत्री ने किया भोजन के लिए आंमत्रित
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय महिला हॉकी टीम को मुख्यमंत्री निवास पर आमंत्रित किया है। भारतीय महिला टीम यहीं से भोजन करने के बाद मिंटो हाल में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रवाना होगी।
भारतीय महिला हॉकी टीम के सदस्य
रानी रामपाल (कप्तान) ,सविता पूनिया ,दीप ग्रेस एक्का, निशा ,गुरजीत कौर ,सलीमा टेटे ,उदिता ,मोनिका, निक्की प्रधान ,नेहा ,पी सुशीला चानू, वंदना कटारिया, नवनीत कौर, नवजोत कौर, शर्मिला देवी, लालरेमसियामी, ई.रजनी ,रीना खोकर और नमिता टोप्पो