Top Story

Scindia in Gwalior:रोड शो के बाद लोकल पॉलिटिक्स में एक्टिव हुए सिंधिया, बीजेपी कार्यकर्ताओं को भोज पर बुलाया

ग्वालियर तीन दिवसीय ग्वालियर दौरे पर हैं। गुरुवार को अपने रोड शो के बाद से ही अब वे अब अंचल की राजनीति में सक्रिय हो गए हैं। दो दिनों से वे लगातार लोगों से मिल रहे हैं और यहां के विकास कार्यों का भी जायजा ले रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने शहर के बंधन वाटिका में बीजेपी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनसे आमने-सामने से बातचीत की। ग्वालियर प्रवास के अंतिम दिन सिंधिया ने पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करने के लिए बंधन वाटिका में स्नेह भोज दिया। भोज में सिंधिया ने सांसद विवेक नारायण शेजवलकर व जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी के साथ एक-एक कार्यकर्ता के पास जाकर मुलाकात की। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं से उनका हालचाल पूछा। सिंधिया ने भाजपा नेताओं काे नाम लेकर संबोधित किया। सबसे पहले सिंधिया पार्टी की महिला नेताओं से मिले। पहली पंक्ति में पूर्व जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा के पास पहुंचे। इसके बाद साड़ा के पूर्व अध्यक्ष जयसिंह कुशवाह के पास पहुंचे। सांसद व जिलाध्यक्ष ने पार्टी के कार्यकर्ताओँ व नेताओं से सिंधिया का परिचय कराया। पार्टी में उनके पास रहे दायित्वों व विशेषताओं की जानकारी दी। भोज में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर गुट के भी कई दिग्गज नेता पहुंचे थे। इस दौरान पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा, नारायण सिंह कुशवाह और माया सिंह सहित कई नेता मौजूद रहे। फिलहाल माना यही जा रहा है कि सिंधिया अब अंचल में सक्रिय हो गए हैं और बीजेपी के साथ तमाम कार्यकर्ताओं के साथ अपनी पकड़ को मजबूत करने में लगे हुए हैं। आपको बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के भोज के बाद रविवार को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मंदाकिनी गार्डन (एमएच चौराहा मुरार) में आत्मीय मुलाकात एवं सहभोज का आयोजन किया है। इस भोज का आयोजन सामाजिक व्यापारिक वैचारिक मंच द्वारा किया गया है।


from Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश न्यूज़, Madhya Pradesh Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Madhya Pradesh Ki Taza Khabar, मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, MP News | Navbharat Times https://ift.tt/3AFRSLn
via IFTTT