State Level Teachers Award: डिंडोरी के प्रशांत कुमार साहू को मिलेगा राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान, प्रदेश भर से चुने गए 29 शिक्षक

डिंडौरी
मध्य प्रदेश में हर साल की तरह इस बार भी के मौके पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करने वाले शिक्षकों को पुरस्कृत किया जाएगा। राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान के लिए इस साल पूरे प्रदेश से 29 शिक्षकों का चुनाव किया गया है। इनमें भी शामिल हैं। प्रशांत कुमार साहू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शहपुरा में पदस्थ हैं। उन्हें करिकुलम रिलेटेड एक्टिविटिज में इनोवेशन और सामाजिक जागरूकता फैलाने में योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया जा रहा है। वे 20 वर्षों से इन क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। प्रशांत ने विज्ञान के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं। साथ ही जिले में अंधविश्वास को दूर करने के लिए कई विज्ञान कार्यक्रम संचालित किए हैं। राज्य स्तरीय नवाचारी विज्ञान शिक्षक पुरस्कार एवं मिशन एक्सीलेंस विज्ञान मंथन यात्रा में भी प्रशांत शामिल रहे हैं। वे एनसीसी के क्षेत्र में नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह में भी मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। सम्मान के लिए चुने गए शिक्षकों को इनोवेटिव और उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र और सम्मान निधि के रूप में 25000 रुपये की धनराशि दी जाती है। प्रदेश के राज्यपाल चयनित शिक्षकों को यह सम्मान पांच सितंबर को देेंगे। एमपी में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान के लिए ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए थे। आवेदनों की पहले जिला चयन समिति ने जांच-पड़ताल की। जिला चयन समिति की अनुशंसा के आधार पर राज्य स्तरीय चयन समिति ने आवेदनों का मूल्यांकन किया। फिर इनमें से 29 शिक्षकों को सम्मान के लिए चुना गया।
from Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश न्यूज़, Madhya Pradesh Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Madhya Pradesh Ki Taza Khabar, मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, MP News | Navbharat Times https://ift.tt/3zIBola
via IFTTT