Today in Bhopal: भोपाल शहर में 27 सितंबर को क्या हैं खास कार्यक्रम, कहां-कहां होगी बिजली कटौती, जानिए यहां

Today in Bhopal: भोपाल शहर में 27 सितंबर को क्या हैं खास कार्यक्रम, कहां-कहां होगी बिजली कटौती, जानिए यहां
Today In Bhopal : भोपाल, शहर में अब रचनात्मक तथा व्यावसायिक गतिविधियां पुन: शुरू हो चुकी हैं। लोग भी घूमने के लिए बाहर निकल रहे हैं। हालांकि आप यह भी न भूलें कि कोरोना संक्रमण का खतरा बना हुआ है। अब भी भोपाल में कोरोना के रोज 02-03 नए मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में हमारी सलाह है कि घर से बाहर निकलते समय मास्क का उपयोग अवश्य करें और सुरक्षित शारीरिक दूरी बनाकर चलें। आप कहीं भी जाएं, कोरोना गाइडलाइन का पूर्णतया पालन करें। यहां हम आपको सोमवार 27 सितंबर को शहर में होने वाले चुनिंदा कार्यक्रमों के बारे में बता रहे हैं। इससे आपको अपनी दिन की कार्ययोजना बनाने में आसानी हो सकती है।
चंदेरी उत्सव- मध्य प्रदेश हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम की ओर से जीटीबी कांप्लेक्स स्थित मृगनयनी एंपोरियम में चंदेरी उत्सव चल रहा है। यहां प्रदर्शित साड़ियों में चंदेरी के बादल महल और खजुराहो की स्थापत्य कला को भी उकेरा गया है। आप सुबह 10 बजे से रात आठ बजे इस चंदेरी साड़ियों की प्रदर्शनी का अवलोकन कर सकते हैं।
प्रवचन : कोलार दानिशकुंज जिनालय में मुनि संस्कार सागर के प्रवचन सुबह आठ बजे से होंगे।
विशेष सत्र : आज बोट क्लब, भोपाल में सुबह योग और जुंबा सत्र के साथ-साथ मिंटो हॉल में विशेषज्ञ सत्र आयोजित किया जा रहा है। सुबह 11 बजे विशेषज्ञ सत्र का शुभारंभ पर्यटन, संस्कृति और अध्यात्म मंत्री उषा ठाकुर करेंगी।
चित्र प्रदर्शनी : मप्र जनजातीय संग्रहालय की प्रदर्शनी दीर्घा में भील चित्रकार जाम्बु सिंगाड़ के चित्रों की प्रदर्शनी को सुबह 11 बजे से देखा जा सकता है।
माह का प्रादर्श : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के अंतरंग भवन वीथि संकुल में इस माह के प्रादर्श के तहत लद्दाखी महिलाओं का जूता थिग्मे पाबू का प्रदर्शन किया गया है। यह लद्दाख की कारीगरी है। दर्शक इसे सुबह 10.30 बजे से शाम पांच बजे देख सकते हैं।
श्रीमद्भागवत कथा : तुलसी नगर सेकंड नंबर बस स्टॉप के मां नमर्दा मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन दोपहर 3:30 बजे से।
सैन्य फिल्म : शौर्य स्मारक के मुक्ताकाश मंच पर सैन्य फिल्म 'फार्मीडेबल फ्रंटियर' का प्रदर्शन शाम छह बजे से।
बिजली कटौती - आज शहर के संजीव नगर और पुलिस हाऊसिंग क्षेत्रों में सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक छह घंटे बिजली बंद रहेगी। उक्त समय में कम्फर्ट कॉलोनी, प्रियदर्शनी नगर, तुलसी परिसर, क्रिसटल कैम्पस, अभिनव होम्स क्षेत्रों में भी विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। वहीं दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक तीन घंटे राहुल नगर, प्यारेलाल खंडेलवाल परिसर, पंचशील नगर क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। उक्त समय में बिजली तारों व उपकरणों का सुधार किया जाएगा।
from Nai Dunia Hindi News - madhya-pradesh : bhopal https://ift.tt/3i7PBRC