Today in Bhopal: भोपाल शहर में 30 सितंबर को क्या हैं खास कार्यक्रम, कहां-कहां होगी बिजली कटौती, जानिए यहां

प्रवचन : कोलार दानिशकुंज जिनालय में मुनि संस्कार सागर के प्रवचन व धार्मिक अनुष्ठान सुबह आठ बजे से होंगे।
अनुष्ठान : करोंद के चंदन नगर जिनालय में मुनिसंघ के सानिध्य में श्री सिद्धचक्र के तहत धार्मिक आयोजन सुबह 8:30 बजे।
स्वच्छता अभियान : शहर के वार्ड 35 एवं 43 पुल पातरा, बरखेड़ी चैकी, मस्जिद गोरियान रोड, बरखेड़ी फाटक चैराहा सहित आसपास के इलाकों में सुबह 10 बजे स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
टीकाकरण शिविर : शहर के चार इमली स्थित महाराणा प्रताप भवन में मप्र राजपूत समाज द्वारा सुबह 10:30 बजे निश्शुल्क कोरोना टीकाकरण शिविर लगाया जाएगा।
चित्र प्रदर्शनी : भारत भवन की रंगदर्शिनी दीर्घा में भावना चौधरी चंद्रा के चित्रकृतियों की एकल प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। आप इस चित्र प्रदर्शनी का दोपहर दो से शाम आठ बजे तक अवलोकन कर सकते हैं। इसी प्रकार मप्र जनजातीय संग्रहालय की प्रदर्शनी दीर्घा में भील चित्रकार जाम्बु सिंगाड़ के चित्रों की प्रदर्शनी को सुबह 11 बजे से देखा जा सकता है।
माह का प्रादर्श: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के अंतरंग भवन वीथि संकुल में इस माह के प्रादर्श के तहत लद्दाखी महिलाओं का जूता थिग्मे पाबू का प्रदर्शन किया गया है। यह लद्दाख की कारीगरी है। दर्शक इसे सुबह 10.30 बजे से शाम पांच बजे देख सकते हैं।
श्रीमद्भागवत कथा : शहर के तुलसी नगर नर्मदीय भवन और स्वदेश नगर अशोका गार्डन के लक्ष्मीनारायण मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन दोपहर तीन बजे से।
आनंदम केंद्र का शुभारंभ : ओल्ड सुभाष नगर के आंगनबाड़ी केंद्र- 532-537 पर आनंदम केंद्र का शुभारंभ सुबह 11.30 बजे होगा। केंद्र की स्थापना हेल्पबाक्स फाउंडेशन द्वारा की जा रही है।
बिजली कटौती - शहर के सौम्या विहार समेत कई इलाकों में गुरुवार सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक छह घ्ांटे बिजली बंद रहेगी। उक्त समय में तुलसी विहार, वल्लभ्ा नगर, लवकुश नगर, रचना विहार, रीगल टाउन, सौम्या पार्क लैंड, समृद्धि कॉलोनी, वैष्णव धाम क्षेत्रों की बिजली भी बंद रहेगी। वहीं सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक 72 एमआईजी शिवाजी, पलकमति परिसर क्षेत्रों की बिजली भी बंद रहेगी। उक्त समय में बिजली तारों व उपकरणों का सुधार किया जाएगा।