Today in Indore: इंदौर शहर में आज 26 सितंबर को क्या हैं खास कार्यक्रम, जानिए यहां

Today in Indore: इंदौर शहर में आज 26 सितंबर को क्या हैं खास कार्यक्रम, जानिए यहां
Today in Indore: इंदौर में लाकडाउन खत्म होने के बाद अब कोरोना गाइड लाइन के अनुसार कार्यक्रम के आयोजन शुरू हो गए हैं। इस खबर में 26 सितंबर को दिनभर शहर में होने वाले धार्मिक-सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक सहित विभिन्न संगठनों के कार्यक्रम की जानकारी दे रहे हैं। इससे आप दिनभर की कार्ययोजना बना सकते हैं। मास्क पहनने के साथ शारीरिक दूरी के नियम का पालनकर स्वयं भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।
- पितरों का तर्पण अनुष्ठान गेंदेश्वर द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर परदेशीपुरा में सुबह 7.30 बजे से होगा।
- श्रद्धा सुमन सेवा समिति का तर्पण अनुष्ठान हंसदास मठ बड़ा गणपति चौराहा पर सुबह 7.30 बजे से होंगा।
- भावसार यंग सोशल ग्रुप का तर्पण अनुष्ठान आदर्श इंदिरा नगर स्थित समाज के मांगलिक भवन पर सुबह 8 बजे से होगा।
- निशुल्क सामूहिक सर्वपितृ तर्पण महायज्ञ शम्भू सत्संग भवन, पंचकुइया में सुबह 8.30 बजे से होगा।
- शहर के पश्चिम क्षेत्र स्थित लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में नाम-जप परिक्रमा सुबह 7.45 बजे निकलेगी।
- विश्व जागृति मिशन मंडल के तत्वावधान में आनलाइन भक्ति सत्संग सुबह 8 बजे से होगा।
- आचार्य प्रणाम सागर महाराज के प्रवचन जैन मंदिर जैन कालोनी में सुबह 8.30 बजे से होंगे।
- उपाध्याय प्रवर प्रवीणऋषि महाराज के प्रवचन महावीरबाग एरोड्रम रोड पर सुबह 9 बजे से होंगे।
- श्रीमद् भागवत कथा चौकसे धर्मशाला परदेशीपुरा में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।
- विज्ञान परिषद प्रयाग एमपी चेप्टर इंदौर द्वारा पोषण कल्याण पर आनलाइन राष्ट्रीय कार्यशाला दोपहर 2.30 बजे से आयोजित की जाएगी।
- महामंडलेश्वर स्वामी भास्करानंद महाराज के मुखारबिंद से भागवत कथा स्कीम नंबर 54 स्थित ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में शाम 4 बजे से होगी।
from Nai Dunia Hindi News - madhya-pradesh : indore https://ift.tt/3i42rAs