Top Story

Today in Indore: इंदौर शहर में आज 27 सितंबर को क्या हैं खास कार्यक्रम, जानिए यहां




Today in Indore:   इंदौर शहर में लाकडाउन खत्म होने के बाद अब कोरोना गाइड लाइन के अनुसार कार्यक्रम के आयोजन शुरू हो गए हैं। इस खबर में 27 सितंबर को दिनभर शहर में होने वाले धार्मिक-सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक सहित विभिन्न संगठनों के कार्यक्रम की जानकारी दे रहे हैं। इससे आप दिनभर की कार्ययोजना बना सकते हैं। मास्क पहनने के साथ शारीरिक दूरी के नियम का पालनकर स्वयं भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।

- श्रद्धा सुमन सेवा समिति द्वारा निशुल्क तर्पण महोत्सव हंसदास मठ बड़ा गणपति पर होगा। तर्पण अनुष्ठान 6 अक्टूबर तक प्रतिदिन सुबह 7.30 से 9.30 बजे तक पं. पवन तिवारी के मार्गदर्शन में किया जाएगा। इसमें पूर्वजों, स्वतंत्रता सेनानी, शहीद जवान, इंदौर रियासत के होलकर शासकों की मोक्ष की कामना से तर्पण अनुष्ठान होगा।

- श्राद्ध पक्ष में पितरों का तर्पण अनुष्ठान गेंदेश्वर द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर परदेशीपुरा में सुबह 7.30 बजे से होगा। तर्पण विद्वानों के मार्गदर्शन में विधि-विधान से किया जाएगा। अनुष्ठान सर्वपितृ अमावस्या 6 अक्टूबर तक होगा।

- स्थानवासी जैन श्रमणसंघ के वरिष्ठ उपाध्याय मूलमुनि महाराज का 99 वर्ष की उम्र में संथारापूर्वक समाधिमरण कोटा राजस्थान में हुआ है। उनकी श्रद्धांजलि सभा सुबह 9 बजे महावीर बाग एरोड्रम रोड पर आयोजित की जाएगी। इसमें उपाध्याय प्रवीणऋषि महाराज और अन्य साधु-साध्वीगण मौजूद रहेंगे।

- मप्र जायसवाल कलचुरी महासभा की सात दिनी श्रीमद् भागवत कथा के पहले दिन 21 सितंबर से चौकसे धर्मशाला परदेशीपुरा में हो रही है। कथा प्रतिदिन दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक आचार्य मयंक व्यास के मुखारबिंद से होगी। भागवत कथा पितरों के मोक्ष के निमित आयोजित की जा रही है।


- विज्ञान परिषद प्रयाग एमपी चेप्टर इंदौर द्वारा पोषण कल्याण पर आनलाइन राष्ट्रीय कार्यशाला दोपहर 2.30 बजे से होगी। इसमें देश के विभिन्न हिस्सों के पोषण विशेषज्ञ के स्वास्थ्य के विभिन्न पहलुओं पर व्याख्यान होंगे।

- गीता भवन ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित चातुर्मासिक प्रवचनमाला में गोधरा की साध्वी परमानंदा सरस्वती के प्रवचन गीता भवन में सुबह 9 से 10.30 बजे और शाम 5 से 6 बजे तक होंगे।

from Nai Dunia Hindi News - madhya-pradesh : indore https://ift.tt/3m40QvE